'तू गंदी मकड़ी', कौन है केरल की Honey Bhaskaran? जिसने कांग्रेस MLA Rahul मैमकुट्टथिल के 'गंदे किस्से' खोले
Kerala Congress MLA Rahul Mamkootathil Controversy: केरल की राजनीति में उस समय तहलका मच गया, जब दुबई बेस्ड लेखिका हनी भास्करन ने पलक्कड़ के कांग्रेस विधायक और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मैमकुट्टथिल पर महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार और उनकी निजी बातचीत को तोड़-मरोड़कर बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए।
हनी की फेसबुक पोस्ट और मलयालम एक्ट्रेस रिनी एन जॉर्ज के पहले लगाए गए आरोपों ने राहुल को इतने दबाव में ला दिया कि गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को उन्होंने केरल युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ कांग्रेस पार्टी को हिलाकर रख दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। आइए जानते हैं, हनी भास्करन ने राहुल को 'गंदी मकड़ी' क्यों कहा और क्या है इस सियासी तूफान की पूरी कहानी...

हनी भास्करन के सनसनीखेज आरोप
हनी भास्करन (Honey Bhaskaran) ने अपनी फेसबुक पोस्ट में राहुल ममकूटाथिल पर महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर 'बैड चैट' करने और उनकी निजता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 9 जून 2025 को, जब वह श्रीलंका में थीं, राहुल ने उनकी एक इंस्टाग्राम तस्वीर पर दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया और बातचीत शुरू की। शुरुआत में बातें श्रीलंका यात्रा और नीलांबुर चुनाव को लेकर मजाक तक सीमित थीं। लेकिन जल्द ही हनी को राहुल के संदेशों में छेड़खानी भरा लहजा नजर आया, जिसके बाद उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया।
हनी ने लिखा, 'मुझे बाद में पता चला कि राहुल ने मेरे साथ हुई बातचीत को शराब के नशे में अपने दोस्तों के बीच गलत तरीके से पेश किया, जैसे कि मैं उनके पास गई थी। उन्होंने मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की और अपने राजनीतिक सर्किल में झूठी कहानियां फैलाईं।' हनी ने दावा किया कि राहुल का यह व्यवहार सिर्फ उनके साथ नहीं, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी रहा है। उन्होंने लिखा, 'महिलाओं को आपके इस पहलू को जानने की जरूरत है। आप महिलाओं से चैट करते हैं और फिर उसे अश्लील गपशप में बदलकर उनका मजाक उड़ाते हैं। यह शर्मिंदगी और अपमान का कारण बनता है।'

Who Is Honey Bhaskaran: कौन हैं हनी भास्करन ?
Honey Bhaskaran को साहित्यिक लेखन के साथ-साथ सामाजिक आंदोलनों में भी उनकी सक्रियता के लिए जाना जाता है। उन्होंने 19 पुस्तकें लिखी हैं। Kerala Literature Festival जैसी प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मेलनों में वे एक मान्यता प्राप्त वक्ता भी रही हैं। लेखन के माध्यम से महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हक की बात कहने व सच को उजागर करने में उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आती है - हाल ही में उन्होंने राजनीतिक शक्तियों के गलत प्रयोग को उजागर करते हुए साहसिक रूप से सामने आया।
हनी भास्करन ने राहुल को 'तू गंदी मकड़ी' क्यों कहा?
हनी ने राहुल को 'गंदी मकड़ी' कहकर संबोधित करते हुए उनके व्यवहार को बेहद आपत्तिजनक बताया। उन्होंने लिखा, 'मुझे अपनी ही पार्टी की उन महिलाओं के लिए डर है, जिन्होंने आपसे बातचीत की है। उन्होंने आपकी कितनी अश्लीलता सहन की होगी? जिन महिलाओं ने आपके साथ निजी बातें साझा कीं, वे अब खामोश डर में जी रही होंगी।' हनी ने यह भी खुलासा किया कि राहुल के करीबी सहयोगियों ने ही उन्हें उनके व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'राहुल ममकूटाथिल, तू गंदी मकड़ी है, यह आपके दुश्मनों ने नहीं, बल्कि आपके अपने कांग्रेस सहयोगियों ने मुझे आपकी सच्चाई बताई। अगर आपके करीबी लोग भी मुझे यह बताने को मजबूर हैं, तो सोचिए आपकी बदनामी की हद क्या होगी।'
हनी ने राहुल से न सिर्फ राजनीति, बल्कि पूरे सार्वजनिक जीवन से हटने की मांग की। उन्होंने कहा, 'आप जैसे लोग सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के आसपास भी रहने के लायक नहीं हैं। अगर आपके अंदर जरा भी ईमानदारी बची है, तो एकमात्र सम्मानजनक रास्ता यही है कि आप राजनीति छोड़ दें। यही असली गरिमा है।'

रिनी एन जॉर्ज ने शुरू किया था विवाद
हनी के आरोपों से पहले, मलयालम एक्ट्रेस और पूर्व पत्रकार रिनी एन जॉर्ज ने एक युवा राजनेता पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और पांच सितारा होटल में बुलाने के आरोप लगाए थे। हालांकि रिनी ने राहुल का नाम नहीं लिया, लेकिन बीजेपी और CPI(M) की युवा इकाई DYFI ने इसे राहुल से जोड़कर पलक्कड़ में उनके कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किए। रिनी ने दावा किया कि तीन साल पहले शुरू हुई उनकी एक राजनेता से बातचीत अनुचित संदेशों में बदल गई थी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिनी ने कहा, 'मैं उन तमाम महिलाओं के लिए बोल रही हूं, जिन्हें इस नेता ने परेशान किया। कई महिलाओं ने मुझसे अपने अनुभव साझा किए।'
'रिनी मेरी दोस्त हैं', राहुल ने दिया यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
आरोपों के बाद बढ़ते सियासी दबाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच राहुल ममकूटाथिल ने गुरुवार को अडूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। रिनी मेरी दोस्त हैं, और मुझे नहीं लगता कि वह मुझ पर आरोप लगा रही हैं। मेरे खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत नहीं है। लेकिन मैं नहीं चाहता कि पार्टी कार्यकर्ता मेरा बचाव करें, इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।' राहुल ने आरोपों को LDF सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया और कहा कि अगर कोई कानूनी शिकायत होती है, तो वह कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।
कांग्रेस और विपक्ष की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के विपक्षी नेता वी.डी. सतीसन ने कहा कि पार्टी आरोपों की गंभीरता से जांच करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया, 'अगर आरोप सही पाए गए, तो कोई भी दोषी नहीं बचेगा। राहुल को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा, और हम जल्द फैसला लेंगे।' सतीसन ने यह भी कहा कि रिनी उनके लिए बेटी जैसी हैं और अगर कोई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ साइबर हमला करता पाया गया, तो सख्त कार्रवाई होगी।
वहीं, BJP और DYFI ने राहुल के खिलाफ तीखा हमला बोला। BJP ने पलक्कड़ में राहुल के कार्यालय तक मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने रोक दिया। CPI(M) की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने इसे कांग्रेस की नैतिक विफलता करार दिया।
ये भी पढ़ें- 'बंद कमरे में बुलाया और’, इस एक्ट्रेस के आरोपों ने 24 घंटे के अंदर छीन ली कांग्रेस नेता की कुर्सी!












Click it and Unblock the Notifications