भारत ने एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने का बनाया रिकॉर्ड, WHO की चीफ साइंटिस्ट ने दी बधाई

नई दिल्ली, अगस्त 28। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान ने शुक्रवार को एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। दरअसल, कल देश में 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गई, जो कि अभी तक के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में पहली बार है। इस उपलब्धि के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भारत ने अपनी 50 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगा दी है, इसके लिए भारत के स्वास्थ्यकर्मियों को बहुत-बहुत बधाई।

Recommended Video

    Corona Vaccination: India में लगी 1 दिन में 1 Crore डोज, WHO खुशी से हुआ गदगद | वनइंडिया हिंदी
    Soumya Swaminathan

    देश में 62 करोड़ से ज्यादा लग चुकी हैं वैक्सीन- सौम्या

    सौम्या स्वामीनाथन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "भारत ने 50 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज का टारगेट हासिल कर लिया है। देश में 620 मिलियन (62 करोड़) से ज्यादा डोज लगाई गई है। आज 10 मिलियन डोज लगाई गई! इस अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को बधाई। सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत रोकथाम के साथ वैक्सीनेशन सभी को सुरक्षित रखेगा।"

    पीएम मोदी ने भी दी बधाई

    आपको बता दें कि शुक्रवार को जब भारत ने 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड कायम किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई का पात्र बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "देश ने आज महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, रिकॉर्ड वैक्सीनेशन नंबर के साथ! टीकाकरण कराने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों के लिए बधाई।"

    इससे पहले 16 अगस्त को लगी थी सबसे ज्यादा वैक्सीन

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को वैक्सीन की कुल डोज 10,064,376 दी गई, जो 16 अगस्त को बने 8.82 मिलियन डोज के रिकॉर्ड से काफी आगे थी। आपको बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। उस वक्त दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोवीशील्ड की मंजूरी के साथ ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, लेकिन अब देश में चार वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी जा चुकी है। हालांकि अभी भी 2 वैक्सीन की सबसे ज्यादा लगाई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+