पीएम लड़ाकू विमान खरीद रहे हैं और रक्षा मंत्री मछली खरीद रहे
बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के दौरे पर 36 राफेल जेट को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पीएम के इस समझौते के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने सीएजी और सीवीसी को इस डील पर नजर रखने को कहा है।

दरअसल राफेल डील के खिलाफ भाजपा को अपने ही नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी को विरोध झेलना पड़ रहा है। स्वामी ने इस डील के विरोध में केंद्र सरकार को कोर्ट में घसीटने तक की धमकी दे डाली है। वहीं स्वामी की इस धमकी पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर स्वामी में हिम्मत है तो वह कोर्ट जाकर दिखायें।
पढ़िये- मोदी को कोर्ट में घसीटेंगे स्वामी
वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि मैं बिल्कुल कोर्ट जाउंगा लेकिन क्या दिग्विजय सिंह मुझे इस बात का भरोसा दे सकते हैं कि वह इसके बाद राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
ये भी पढ़िये- जानिये क्यूं राफेल डील मोदी की सबसे बड़ी भूल
वहीं राफेल मसौदे के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री के गैरमौजूदगी पर भी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जब इतना बड़ा रक्षा सौदा हो रहा था तो रक्षा मंत्री मछली देख रहे थे जबकि विदेश मंत्री मध्य प्रदेश में मोदी का गुणगान कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
