राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद को मिठाई कौन सी खिलाई?
क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनाथ कोविंद को कौन सी मिठाई खिलाई?
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद रामनाथ कोविंद को देशभर से बधाई संदेश मिले। दिल्ली के भाजपा कार्यालय से लेकर रामनाथ कोविंद के गृह जनपद कानपुर तक आतिशबाजी के धूम-धड़ाके के साथ मिठाइयां बांटी गईं। राजनेताओं से मिली शुभकामनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धमाकेदार जीत पर नवर्निवाचित राष्ट्रपति को बधाई दी और अपने हाथ से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान एक सवाल उठा कि आखिर प्रधानमंत्री ने रामनाथ कोविंद को कौन सी मिठाई खिलाई।

'सर कौन सी मिठाई खिलाई'
दरअसल, जब प्रधानमंत्री ने रामनाथ कोविंद को मिठाई खिलाई तो उनकी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल किया। इशान नाम के यूजर ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से पूछा, 'सर कौन सी मिठाई खिलाई?' यहां तक तो ठीक था लेकिन उस शख्स को ताज्जुब तब हुआ, जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस ट्वीट का जवाब देते हुआ लिखा, 'लड्डू'।

सर जलेबी क्यों नहीं खिलाई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब देने के बाद तो उस ट्वीट पर कई लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। आशुतोष झा नामक शख्स ने ट्वीट कर कहा, 'सर जलेबी देना चाहिए, हमारी राष्ट्रीय मिठाई है।' पुनीता तिवारी नामक ट्विटर हैंडल से पूछा गया, 'किसकी दुकान का...??' कई अन्यू यूजर्स ने भी मजेदार ट्वीट्स किए।

25 जुलाई को शपथ लेंगे रामनाथ कोविंद
गौरतलब है कि एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। कोविंद को यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार से करीब दोगुने वोट मिले हैं। रामनाथ कोविंद को कुल वोट 10,98903 में से 702044 मिले हैं जबकि मीरा कुमार को 367314 वोट मिले। रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
-
PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा -
Assam Chunav 2026: PM मोदी ने 4,570 करोड़ की दी सौगात, बोले- ‘कांग्रेस झूठ की दुकान’, भाषण की 5 बड़ी बातें -
Assam Chunav: चुनाव से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गिनाए सरकार के काम, पीएम मोदी पर कही खास बात -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें












Click it and Unblock the Notifications