जब रामदास आठवले ने शशि थरूर के ट्वीट में निकाली स्पेलिंग की गलती

नई दिल्ली, 11 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब लोकसभा में बजट पर जवाब दे रही थीं तो उस वक्त कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीर को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि यहां आठवले को देखकर लग रहा है कि वह भी चकित हैं, इससे साफ है कि ट्रेजरी बेंच को भी वित्त मंत्री के अर्थव्यवस्था और बजट के दावे पर यकीन नहीं हो रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आठवले आश्चर्यभरी निगाहों से निर्मला सीतारमण की ओर देख रहे हैं।

ramdas

शशि थरूर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए रामदास आठवले ने कहा कि प्रिय शशि थरूर जी, लोग कहते हैं कि बिना मतलब के दावे करने और बयान देने में गलती हर किसी से होती है। आठवले ने शशि थरूर के ट्वीट में स्पेलिंग की गलती निकाली और लिखा Bydget नहीं Budget होता है। Rely नहीं बल्कि Reply होता है, लेकिन हम समझते हैं। आठवले के इस जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने माना कि उनसे स्पेलिंग में गलती हुई है और इस पूरे मामले में वह जेएनयू को ले आए।

शशि थरूर ने आठवले के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैं इसे सही करता हूं आठवले जी, बेपरवाह टाइपिंग खराब अंग्रेजी से बड़ा अपराध है। लेकिन अब जब आप बोल ही रहे हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि कोई है जो जेएनयू से आया है उसे आपके ट्यूशन की जरूरत है। दरअसल हाल ही में शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित जेएनयू की वीसी बनी हैं। उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमे व्याकरण की गलती थी, जिसकी वजह से वह चर्चा में आई थीं। लेकिन जिस तरह से रामदास आठवले ने शशि थरूर की स्पेलिंग में गलती निकाली उसके बाद सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+