राज कुंद्रा की बहन रीना को जब पता चली पूर्व पति और एक्स-भाभी के अफेयर की सच्चाई, बोलीं- दिल दहल गया

मुंबई, 12 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी। राज-शिल्पा अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं, और दोनों के दो बच्चे भी हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता था जिनसे उन्होंने साल 2006 में तलाक ले लिया था। कई लोग काफी समय तक शिल्पा शेट्टी को ही राज और कविता के तलाक की वजह मानते रहे लेकिन सालो बाद कुंद्रा ने तलाक की वजह का खुलासा कर सभी को चौंका दिया।

राज कुंद्रा ने किया बड़ा खुलासा

राज कुंद्रा ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में दिए अपने एक बयान में राज कुंद्रा ने अहली पत्नी कविता पर कैरेक्टर लेस होने का आरोप लगाया। राज कुंद्रा की इस बात को सुन कई लोगों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। राज कुंद्रा ने बताया कि उनकी पूर्व पत्नी कविता का चक्कर उन्हीं की बहन रीना के पूर्व पति के साथ चल रहा था। राज कुंद्रा ने पहली पत्नी कविता को लेकर कहा है कि उन्हें कविता के पास सीक्रेट मोबाइल मिला था जिससे वह बाथरूम में जाकर उनके जीजा वंश को मैसेज भेजती थीं।

जीजी के साथ था पूर्व पत्नी का अफेयर

जीजी के साथ था पूर्व पत्नी का अफेयर

राज कुंद्रा ने यह भी दावा किया कि उनकी बहन को भी पूर्व पति वंश के पास से एक सीक्रेट मोबाइल मिला था। राज ने कहा कि दोनों का अफेयर था। राज कुंद्रा ने इतने साल बाद पूर्व पत्नी को लेकर इतना बड़ा खुलासा क्यों किया इसकी तो जानकारी नहीं है लेकिन उनकी बातों को सुन कई लोग हैरान हैं। इसका एक कारण कविता का वायरल हुई थ्रोबैक वीडियो भी बताया जा रहा है जिसमें वह शिल्पा शेट्टी को अपनी तलाक की वजह बता रही हैं।

राज कुंद्रा की बहन रीना ने क्या कहा?

राज कुंद्रा की बहन रीना ने क्या कहा?

राज कुंद्रा के इस खुलासे के बाद उनकी बहन रीना कुंद्रा का भी बयान सामने आया है। जब राज कुंद्रा और उनकी बहन रीना को कविता और वंश के अफेयर का पता चला तो दोनों ने अपनी-अपनी शादीयां खत्म करने का फैसला लिया। जब रीना कुंद्रा से उनके एक्स पति और भाभी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'मैंने कविता को अपनी बड़ी बहन के रूप में माना। मैं उससे प्यार करती थी और उस पर भरोसा करती थी।'

'उसे बड़ी बहन माना'

'उसे बड़ी बहन माना'

रीना कुंद्रा ने आगे कहा, 'कविता और मैं बहुत करीब थे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह मेरे साथ ऐसा करेगी। यह दिल दहला देने वाला था।' बता दें कि जिस समय राज ने कविता से तलाक लिया तो उनकी बेटी दो महीने की थी। बेटी की कस्टडी के लिए राज ने कानूनी लड़ाई भी लड़ी। साल 2019 में रीना भी बीती बातें भुलाकर अपने ब्वॉयफ्रेंड अंशुल से शादी कर ली। रीना और अंशुल अपने बच्चों के साथ अब लंदन में खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

कोरोना से ठीक हुआ शिल्पा का परिवार

कोरोना से ठीक हुआ शिल्पा का परिवार

बता दें कि पिछले महीने शिल्पा शेट्टी के बच्चे समेत पूरे घर वाले कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार और घर के लगभग सभी स्टाफ अब कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। कोरोना से रिकवरी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पूरे घर को सैनिटाइज करवाया है। जिसका वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी, उनका 9 साल का बेटा विहान और 1 साल की बेटी समीशा, पति राज कुंद्रा समेत सास-ससुर सभी लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

यह भी पढ़ें: शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का एक्‍स वाइफ के आरोप पर फूटा गुस्‍सा, बताई कविता की असलियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+