जब नीतीश ने नरेन्द्र मोदी से इस तरह मिलाया हाथ
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) लालू यादव की बेटी और मुलायम सिंह यादव के शादी के समारोह में कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी ही गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। वे काफी समय तक उनकी बगल में बैठै खिलखिला रहे। आपको याद होगा कि नीतीश कुमार ने मोदी के ऊपर अकारण हमला बोलना शुरू कर दिया था लोकसभा चुनाव से पहले।
कोई सफाई नहीं दी
मस्ती में तस्वीर खिंचवा रहे थे, टीवी में भी साथ दिखने से परहेज नहीं था। यह भी अकल्पनीय था। लालू यादव ने इस पर कोई सफाई भी नहीं दी। बेटी की शादी में तो सबको आश्चर्य हुआ जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी से हाथ मिलाते मुस्कराते, इस तरह बात कर रहे थे जैसे दो मित्र हो। उनके साथ के. सी. त्यागी खड़े थे।
तो बने पोस्टर
वरिष्ठ टिप्पणीकार अवधेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार-मोदी के साथ बैठने का पोस्टर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं तो मनता हूं कि राजनीति में व्यक्तिगत स्तर पर विवाद नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी नीतीश के साथ बड़े ही प्रेम के साथ हाथ मिलाया और बात की।













Click it and Unblock the Notifications