दुखी हूं..मेरे खिलाफ अन्ना को भड़काया जा रहा है: केजरीवाल

नई दिल्ली| सीडी प्रकरण पर लगातार आलोचनाओं के घेरे में आये आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कड़े शब्दों में कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अन्ना हजारे के नाम का दुरुपयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्ना को मेरे खिलाफ अन्ना को भड़काया जा रहा है, मैं कभी भी उनके नाम का गलत प्रयोग नहीं कर सकता हूं। वह तो मेरे लिए पिता तुल्य हैं।

केजरीवाल ने कहा, "अन्ना ने कल (मंगलवार) कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें ऐसे पोस्टर दिखाए, जिसपर उनकी तस्वीर है और उसे 'आप' इस्तेमाल कर रही है। हमने अन्ना को बताया कि पोस्टर असली नहीं था।" केजरीवाल ने कहा, "इसका मतलब है कि फर्जी पोस्टर छापे गए। अन्ना को हमारे खिलाफ भड़काने की साजिश है।"

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "जब मैं कहता हूं कि अन्ना हजारे ने जनलोकपाल के लिए अनशन किया तो यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है। जनता जनलोकपाल नहीं समझती, इसलिए मैं कहता हूं कि अन्ना का लोकपाल विधेयक। मैं हमेशा कहता हूं कि यह अन्ना की पार्टी नहीं है। यदि इस पर भी उन्हें आपत्ति है, तो मैं 'अन्ना का लोकपाल' शब्द का भी प्रयोग नहीं करूंगा।" केजरीवाल ने कहा, "मैंने अपने जीवन में ईमानदारी कमाई है और जब मेरे गुरु मेरे ऊपर सवाल उठाते हैं तो मुझे दुख होता है। यदि कोई गड़बड़ी हुई है, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।"

इससे पहले अन्ना ने खुद कहा था कि उन्हें लगता है कि केजरीवाल ने सिम कार्ड में उनका नाम प्रयोग किया है। हालांकि अन्ना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक चरित्रवान व्यक्ति हैं औऱ उन्हें अरविंद की निष्ठा पर कहीं से भी संदेह नहीं है। लेकिन मेरे नाम का कार्ड छपवाकर उन्होंने एक गलत काम किया है। मैं किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहा बस मैं इतना कहना चाहता हूं कि आप लोग सही व्यक्ति को वोट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+