जब मोदी के घर की बच्ची का नाम रखा गया सुषमा, PM ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

जब मोदी के घर की बच्ची का नाम रखा गया सुषमा, PM ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

नई दिल्ली, 15 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (14 फरवरी) को पूर्व मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की 70वीं जयंती पर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे उनके घर की बच्ची का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर सुषमा रखा गया था। भाजपा के दूसरी बार सत्ता में आने के लगभग दो महीने बाद, पूर्व विदेश मंत्री का 6 अगस्त 2019 को निधन हो गया था। 14 फरवरी को सुषमा स्वराज की जयंती थी। पंजाब के जालंधर से वापस जाते समय एक फेसबुक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। पंजाब के जालंधर पीएम मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। पीएम मोदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में 25 साल पुराना किस्सा शेयर किया।

जब सुषमा स्वराज मोदी के गांव गईं

जब सुषमा स्वराज मोदी के गांव गईं

पीएम मोदी ने उस समय को याद किया जब सुषमा स्वराज गुजरात में उनके गांव का दौरा किया था। पीएम मोदी ने लिखा, 'करीब 25 साल पहले की बात है, जब मैं बीजेपी में बतौर आयोजक काम करता था और सुषमा जी गुजरात में चुनावी दौरे पर थीं। वह मेरे गांव वडनगर गई, और मेरी मां से भी मिली। उस समय, हमारे परिवार में मेरे भतीजे को एक बेटी का जन्म हुआ था।''

मोदी बोले जब मां ने कहा, बच्ची का नाम सुषमा रखा जाएगा

मोदी बोले जब मां ने कहा, बच्ची का नाम सुषमा रखा जाएगा

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''ज्योतिषियों ने उसके (बच्ची) ज्योतिषीय चार्ट से परामर्श करने के बाद एक नाम का फैसला किया। परिवार ने भी ज्योतिषीय के सुझाए नाम को स्वीकार कर लिया। लेकिन फिर आया ट्विस्ट। सुषमा जी से मिलने के बाद मेरी मां ने कहा कि बच्ची का नाम सुषमा रखा जाएगा।''

PM मोदी बोले- मेरी मां पढ़ी-लिखी नहीं हैं लेकिन उनके

PM मोदी बोले- मेरी मां पढ़ी-लिखी नहीं हैं लेकिन उनके

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, "मेरी मां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं लेकिन उनके विचारों में बहुत आधुनिकता हैं। और जिस तरह से उन्होंने उस समय सभी को यह फैसला सुनाया, वह मुझे आज तक याद है।" पीएम की मां हीराबेन मोदी 90 वर्ष से अधिक उम्र की हैं। बीजेपी की सबसे चहेती नेताओं में से एक सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+