'इंदिरा गांधी भारत को PAK से हारता देख, स्टेडियम से चली गई थीं', राहुल के 'पनौती' बयान के बाद वायरल हुआ Video
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया के हारने के बाद अहमदाबाद में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का भाजपा ने बचाव किया। भाजपा ने 1982 एशियाई खेलों का फाइनल में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर पाकिस्तान से हारने वाली भारतीय हॉकी टीम का अपमान करने का आरोप लगाया है।
भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने 1982 के एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल को याद करते हुए, दावा किया कि, तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी मैच देखने गई थीं और जब भारत बुरी तरह से पाकिस्तान से हारने लगा तो वह मैच बीच में ही छोड़कर चली गई थीं।

भाजपा ने कहा, ''यह टीम का अपमान है और इंदिरा गांधी के आचरण ने खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ा था। यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी जैसा नासमझ और अपरिपक्व व्यक्ति उन्हें (पीएम मोदी) पनौती कहते हैं।''
चुनावी राज्य राजस्थान में एक भाषण के दौरान, राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल किया और विश्व कप में भारत की हार के लिए स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया।
बता दें कि अमित मालवीय ने अपने ट्वीट के साथ इंदिरा गांधी का स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते हुए पुराना वीडियो भी शेयर किया है।
अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि, ''19 नवंबर 1982 को, भारत द्वारा आईएमएफ के सामने गिड़गिड़ाने के एक साल बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अपने जन्मदिन पर, दिल्ली में एशियाई खेलों के उद्घाटन के दौरान दर्शकों का स्वागत करने के लिए एक खुली जीप में गई थीं और कैमरा उनके पीछे-पीछे था। दादी इंदिरा को क्या कहेंगे राहुल गांधी?''
अपने एक अन्य ट्वीट में अमित मालवीय ने कहा, ''साल था 1982, नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी फाइनल खेल रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम में मौजूद थीं और खेल देख रही थीं। भारतीय टीम पाकिस्तान से 1-7 से हार गई। जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 5 गोल कर दिए तो इंदिरा गांधी इस मैच को छोड़कर बाहर चली गई थीं। राहुल गांधी के अनुसार यह इंदिरा को क्या बनाता है?''












Click it and Unblock the Notifications