VIDEO: जब बीजेपी सांसद ने शिवराज के मंत्री को डांटा, कहा, बहुत देखे हैं तुम्हारे जैसे मंत्री

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और बीजेपी सांसद बोध सिंह भगत को बतौर गेस्ट बुलाया गया था।

नई दिल्ली। किसानों का सच्चा हितैषी कौन है ये दिखाने के चक्कर में बीजेपी सांसद और शिवराज सिंह चौहान के मंत्री आपस में भीड़ गए। सांसद ने मंत्री को कहा बहुत देखे हैं तुम्हारे जैसे मंत्री, जिसके बाद मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ने बीजेपी सांसद को मंच से भगा दिया। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और बीजेपी सांसद बोध सिंह भगत को बतौर गेस्ट बुलाया गया था। वहां किसानों के हित की बात को लेकर मंत्री औस सांसद आपस में मंच पर ही भीड़ गए। मंच पर ही दोनों बीजेपी नेताओं के बीच पहले तो तू-तू- मै-मै हुआ फिर बात बढ़ती गई।

हुआ यूं था कि कोई किसान कार्यक्रम के दौरान बीज संबंधी अपनी समस्या को बता रहा था। इसी बीच कृषि मंत्री ने उसे मंच से जाने को कह दिया। इसके बाद सांसद बोध सिंह भगत किसानों के हित को लेकर मंच पर ही कृषि मंत्री से बहस करने लगे। मंच पर स्थानीय बीजेपी नेताओं ने दोनों लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

पूरी घटना का विडियो वायरल हुआ है जिसमे बीजेपी सांसद मंत्री से कह रहे हैं कि, 'बहुत देखे हैं तुम्हारे जैसे मंत्री।' कृषि मंत्री ने गुस्से में कहा कि मैं दोबारा इस सांसद के प्रोग्राम में नहीं आऊंगा। इसको लेकर सांसद बोध सिंह भगत ने कहा, 'मत आना'। इस बीच बिसेन सांसद को कुछ कहते रहे, जिसको लेकर सांसद ने उन्हें झिड़कते हुए कहा, 'बहुत देखे हैं ऐसे मंत्री हमने।' इस घटना के बाद कृषि मंत्री के सुरक्षाकर्मी उनको मंच से उतार ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+