जानिए, जया और अमिताभ की लव स्टोरी का 'लंदन' ट्विस्ट, हुआ कुछ ऐसा कि कहना पड़ा- 'हां हमें मोहब्बत है'
मुंबई, जून 03: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को आज (3 जून) पूरे 48 साल हो गए। उनकी शादी ने सब कुछ देखा है। इस कपल ने शादीमें आने वाली हर बाधा को झेला है और समय की कसौटी पर खरी उतरी है। चूंकि यह अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी की सालगिरह है, क्यों न हम उनकी सबसे सुखद यादों में से एक को फिर से आपके साथ साझा करें। फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल को 'पहली नजर का प्यार' हुआ था। वह 'एक नजर' की शूटिंग के दौरान उनके प्यार में पड़ गईं और जबकि दोनों की एक दूसरे से 'गुड्डी' के सेट पर पहली मुलाकात हुई थी।

फिर जंजीर के सेट पर परवान चढ़ा जया-अमिताभ का प्यार
अमिताभ और जया की शादी को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा है। अधिकांश लोग जानते हैं,कि प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, और सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई फिल्म जंजीर अमिताभ बच्चन की पहली हिट थी (जया इससे पहले कई हिट फिल्में दे चुकी थीं वे एक बड़ी स्टार थी)। फिल्म की शूटिंग से पहले दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी और फिल्म के रिलीज होने तक दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई। एक इंटरव्यू मेंअमिताभ ने बताया था कि, जंजीर की सफलता के साथ हम सबका एक प्लान था कि अगर यह अच्छा रहा तो हम सभी और हमारे दोस्तों का ग्रुप लंदन छुट्टी पर जाएगा।

बिग बी और जया ने प्लान की लंदन ट्रिप
इसके बाद फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए और साथ में कुछ बहुत जरूरी समय बिताने के लिए बिग बी और जया ने लंदन ट्रिप पर जाने का फैसला किया। उन दोनों को लेकर मीडिया में पहले से ही कई तरहब की गॉसिप चल रही थीं। बिग बी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'माता-पिता को मौके की तलाश थी या यूं कहें कि हम इंग्लैंड जाने वाले दोस्तों पर बाबूजी का सवाल आया, नामों का खुलासा हुआ, वह बोले- जया भी आपके साथ जा रही हैं? या आप दोनों अकेले हैं। जिसपर मैंने कहा- हां।

जब लंदन ट्रिप ...लंदन हनीमून में बदल गई
इस पर उनके पिता और प्रसिद्ध दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन ने कहा कि ''अगर विदेश जाना ही है तो पहले दोनों शादी कर लो इसके बाद साथ विदेश घूमने चले जाना।इसके बाद तुरंत ही एक पंडित की व्यवस्था की गई। अगले दिन सब तैयार, रात में फ्लाइट थी, लंदन की फ्लाइट से पहले शादी खत्म हो गई। मैं औपचारिक शादी की तैयारियां ही करता रह गया। कुछ घंटों में शादी हो गई। इसके बाद इस पावर कपल की लंदन ट्रिप ...लंदन हनीमून में बदल गई।

इस वजह से मीडिया आकर करना पड़ा था शादी को लेकर खुलासा
अमिताभ बच्चन के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि बहुत से लोग नहीं जानते थे कि उनकी और जया ने शादी कर ली है। जब उन्हें लंदन में एक साथ देखा गया, तो भारतीय अखबारों में उनको लेकर कई तरह की खबरें लिखी गईं। जिसमें जया भादुड़ी को लेकर बहुत ही भद्दी बातें लिखी गईं। इसके बाद अंत में आकर इस कपल को सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी की खबर को माीडिया को बताना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications