व्हाट्सऐप एक साथ कई डिवाइस में करेगा सपोर्ट, नया फीचर ऐसे करेगा काम
नई दिल्ली। व्हाट्सऐप जल्द ही मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर को लॉन्च करने जा रहा है। कुछ समय पहले बताया गया था कि व्हाट्सऐप मल्टी-डिवाइस फीचर को टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स को एक ही समय में एक व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस पर चला सकेंगे। अभी तक केवल स्मार्टफोन और डेस्कटॉप पर ही व्हाट्सऐप एक साथ चलाया जा सकता है। व्हाट्सऐप की और से इस फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि इसे जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है।

अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं
फीचर अभी भी विकसित किया जा रहा है और इसके जारी होने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। बताया गया है कि व्हाट्सऐप पिछले साल से मल्टी-डिवाइस फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर व्हाट्सऐप यूजर्स को मुख्य डिवाइस से डिस्कनेक्ट किए बिना एक ही अकाउंट को दो अलग-अलग डिवाइसों पर चलाने में मदद करेगा। ऐसे यूजर्स जिनके पास एक से अधिक स्मार्टफोन या एक स्मार्टफोन और एक टैबलेट है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद होगा।

WABetaInfo ने साझा किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo की ओर से साझा किए गए स्क्रीनशॉट में स्क्रीन पर लिखा है 'Log in on a new device'। साथ ही यह भी लिखा है, 'मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करने पर यह स्लो होगा और हो सकता है आपका ज्यादा डाटा भी खर्च हो जाए। WABetaInfo की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि व्हाट्सऐप के 2.20.143 बीटा वर्जन में मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर एक बार फिर से देखा गया है। इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने मेन स्क्रीन पर भी काम कर रही है।

व्हाट्सऐप ने ग्रुप वीडियो कॉल में किया बड़ा बदलाव
हाल ही में व्हाट्सएप ने एक और बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने वीडियो कॉल फीचर में बड़ा किया है, जिसमें अब 8 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकेंगे। इस फीचर को पाने के लिए आपको अपना व्हाट्सएप अपडेट करना पड़ेगा। कंपनी लंबे वक्त से इस फीचर पर काम कर रही थी। लॉकडाउन के बीच ये अपडेट मिलने से अब वर्क फ्राम होम करने वाले लोग भी व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन मीटिंग आसानी से कर सकेंगे। अब तक सिर्फ चार लोगों के साथ ही ग्रुप वीडियो कॉल हो सकती थी।
WhatsApp ने ग्रुप वीडियो कॉल में किया बड़ा बदलाव, अब एक साथ जुड़ सकेंगे 8 लोग












Click it and Unblock the Notifications