मैसेजिंग आसान कर देंगे WhatsApp के ये नए फीचर, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
व्हॉट्सऐप अपने यूजर को नए फीचर्स की सौगात देने वाला है। सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप के ये नए फीचर्स यूजर को जल्द ही मिलेंगे। ये नए फीचर शेक टू रिपोर्ट, टैप टू अनब्लॉक, पिक्चर इन पिक्चर, न्यू इनवाइट और प्राइवेट रिप्लाई इन ग्रुप हैं।

नई दिल्ली। व्हॉट्सऐप अपने यूजर को नए फीचर्स की सौगात देने वाला है। सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप के ये नए फीचर्स यूजर को जल्द ही मिलेंगे। ये नए फीचर शेक टू रिपोर्ट, टैप टू अनब्लॉक, पिक्चर इन पिक्चर, न्यू इनवाइट और प्राइवेट रिप्लाई इन ग्रुप हैं। कुछ फीचर ऐसे हैं जो वेब वर्जन को दिए गए हैं और ऐप में जल्द ही आने वाले हैं। इन्हें फिल्हाल टेस्ट किया जा रहा है।

प्राइवेट रिप्लाई इन ग्रुप
इस फीचर में यूजर किसी ग्रुप में एक क्लिक पर प्राइवेट मैसेज भेज सकते हैं। यानी बिना अपनी ग्रुप चैट छोड़े किसी को प्राइवेट मैसेज भेज सकते हैं।

टैप टू अनब्लॉक
टैप टू अनब्लाक से यूजर एक ही क्लिक के जरिये कॉन्टैक्ट को अनब्लॉक कर उसे मैसेज भेज सकते हैं। यूजर को उस कॉन्टैक्ट पर बस थोड़ा लंबा प्रेस करना होगा।

पिक्चर इन पिक्चर
इस फीचर के जरिये यूजर व्हॉट्सऐप वीडियो कॉल के वक्त बाकी काम भी कर सकते है। फिल्हाल यूजर वीडियो कॉल के साथ और कोई काम नहीं कर पाते। नए फीचर के तहत यूजर वीडियो कॉल के ऑप्शन स्क्रीन पर कहीं भी प्लेस कर सकते हैं और फिर अपना काम कर सकते हैं।

इनवाइट वाया लिंक
इस फीचर के किसी भी ग्रुप का एडमिन दूसरे यूजर को ग्रुप का लिंक भेजकर इनवाइट भेज सकते है। इससे यूजर सीधे ग्रुप में जुड़ जाएगा।

शेक टू रिपोर्ट
अब व्हॉट्सऐप में हुई कोई भी प्रॉब्लम को यूजर सिर्फ शेक करने से बता पाएंगे। कॉन्टैक्ट अस के सेक्शन में जाकर यूजर को बस शेक करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications