Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Happy new year 2020: क्या था पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का विजन 2020?

नई दिल्ली- साल 2000 में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को 'एक विकसित राष्ट्र' के रूप में देखने का सपना बुना था। उनकी अगुवाई में 500 एक्सपर्ट्स की एक टीम ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के तहत विजन-2020 के नाम से एक विस्तृत दस्तावेज तैयार किया था। यह साल 2000 से 2020 तक के 20 वर्षों में भारत को एक समग्र विकसित देश के तौर पर स्थापित करने का संपूर्ण रोडमैप था। कलाम साहब ने अपने इस सपने को 'इंडिया 2020: ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम' नाम की अपनी किताब भी समेटा है। उन्होंने लिखा- इसरो में कड़ी मेहनत करते हुए हमने जो टूल्स और सिस्टम विकसित किए और टेस्ट करके जिनको परखा, उनका एक ही उद्देश्य था- एक विकसित, शक्तिशाली और गर्व से भरे ऐसे भारत का निर्माण, जिसके जरिए हर नागरिक को विकसित सहायताएं और सुविधाएं प्राप्त हो सके।

ऐसा था मिसाइल मैन के सपनों का भारत

ऐसा था मिसाइल मैन के सपनों का भारत

पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने 20 वर्ष में एक ऐसे भारत बनाने की कल्पना की थी जहां गांव और शहरों के बीच की विभाजन रेखा खत्म हो जाए। उन्होंने ऐसे भारत का विजन दिया था, जहां ऊर्जा और स्वच्छ जल तक सबकी एक समान पहुंच हो और उसका वितरण बिना किसी भेदभाव के हो। एक ऐसा भारत जहां कृषि, उद्योग और सर्विस सेक्टर में एक साथ कदम मिलाकर काम हो। एक ऐसा राष्ट्र जहां मेधावी छात्र-छात्राएं सामाजिक और आर्थिक विसंगतियों की वजह से गुणवत्तापूर्व शिक्षा से वंचित न रहने पाएं।

जवाबदेह,पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन

जवाबदेह,पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन

मिसाइल मैन ने एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की थी, जो प्रतिभाशाली विद्वानों, वैज्ञानिकों और आविष्कारकों का सबसे बेहतर ठिकाना हो। एक ऐसा राष्ट्र जहां अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए उपलब्ध हो। एक ऐसा राष्ट्र जहां शासन-व्यवस्था जवाबदेह, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो। तब कलाम साहब ने कहा था- मुझे भरोसा है कि देश के नागरिकों और सरकार दोनों के प्रयासों से यह विजन साल 2020 तक साकार हो सकेगा।....

गरीबी से पूरी तरह मुक्त भारत का सपना

गरीबी से पूरी तरह मुक्त भारत का सपना

करीब 20 साल पहले जनता के राष्ट्रपति ने ऐसे भारत का विजन देश के सामने रखा था जो गरीबी से पूरी तरह मुक्त हो। उन्होंने देश की 26 करोड़ आबादी को पूरी तरह से गरीबी की स्थिति से बाहर निकालने की बात की थी। तब उन्होंने कहा था- 26 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त कराना, हर चेहरे पर मुस्कान लाना और देश को पूरी तरह विकसित राष्ट्र बनाना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। यही सबसे बड़ी चुनौती भी है। हम इसमें तभी सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जब हम सभी साधारण मसलों को भूलकर, एक देश के रूप में सामने आकर हाथ मिलाएं...। '

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से मुक्त भारत

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से मुक्त भारत

उन्होंने एक ऐसा भारत देखना चाहा था, जिसके नागरिकों पर निरक्षर होने का कलंक न लगे। एक ऐसा राष्ट्र जो महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से पूरी तरह मुक्त हो और समाज में कोई भी व्यक्ति खुद को अलग-थलग महसूस नहीं करता हो। उन्होंने एक ऐसे भारत की बात की थी, जो समृद्ध होगा, स्वस्थ और सुरक्षित होगा। वह भारत जहां की आवाम खुशहाल होगी और वो स्थाई तौर पर विकास के रास्ते पर चलने वाले होंगे।

बेहतरीन भारत,गर्व करने लायक भारत

बेहतरीन भारत,गर्व करने लायक भारत

कलाम साहब ने अपने विजन-2020 में एक ऐसे भारत की बात की थी जो निवास करने के लिए दुनिया के बेहतरीन जगहों में से एक होगा और जहां रहने वाले लोग अपनी लीडरशिप के प्रति गर्व का अनुभव करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+