राखी सावंत ने अनजाने में शेयर कर दी पति की तस्वीर? फोटो वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से वो अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। लेकिन लेकिन हैरानी इस बात की है कि उन्होंने शादी की तस्वीरों में कहीं भी अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने अभी तक अपने पति को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी शादी को झूठ मान रहे हैं।

सनग्लास की वजह से पकड़ में आई तस्वीर
लेकिन जब हाल ही में राखी सावंत अपनी हनीमून वाली तस्वीरें शेयर की तो इन तस्वीरों में राखी की एक गलती से उनके पति नजर आ गए। हालांकि ये उनके पति हैं या कोई और है इस बात की कोई जानकारी नहीं है। दरअसल जो तस्वीर राखी सावंत ने शेयर की है उसमें वो सन ग्लास पहने हुईं हैं। इसी ग्लास में राखी की तस्वीर लेते हुए एक शख्स दिखाई दे रहा है। अगर आप राखी सावंत की शेयर की गई फोटो को जूम करके देखेंगे तो ग्लास में एक व्यक्ति खड़े होकर फोटो लेते हुए नजर आ रहा है। हालांकि चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

फोटो को शेयर की राखी ने कही ये बड़ी बात
लेकिन राखी ने इस तस्वीर के कैप्शन में जो लिखा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनके पति हो सकते हैं। राखी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा 'मेरे हनीमून पिक्चर्स, मेरे पति सबसे अच्छे हैं मैं उनसे प्यार करती हूं। तस्वीर हनीमून की है और इस कैप्शन से मालूम होता है कि उनके आस-पास ही हैं। ऐसे में संभव हो कि तस्वीर खींच रहा ये शख्स ही राखी का पति हो। हालाकि इसको लेकर हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं कर सकते हैं।
डर की वजह से एक रूम में रचाई
बता दें कि राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में खुलाशा किया था कि उन्होंने 28 जुलाई को जेडब्ल्यू मैरियट में एक रूम में शादी कर ली थी। लेकिन एक डर की वजह से उन्होंने शादी की बात किसी से शेयर नहीं की थी। वो इस बात से डर गई थीं कि उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राखी के पति लंदन में रहते हैं लेकिन राखी का कहना है कि वो शादी के बाद भी भारत में ही रहेंगी।
यह भी पढ़ें- अदनान सामी ने दिया पाकिस्तानी ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब, जानिए कश्मीर पर क्या कहा...












Click it and Unblock the Notifications