Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या है KYC, cVIGIL और सुविधा कैंडिडेट ऐप? जानिए कैसे करता है चुनावी पार्टियों के साथ-साथ जनता की मदद

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज कर दिया गया है। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा जबकि झारखंड में 2 फेज में वोटिंग की जाएगी। झारखंड में पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। काउंटिंग 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे इसी दिन सामने आएंगे।

चुनाव के मद्देनजर चुनावी दलों के साथ-साथ आम जनता की सहूलियत के लिए चुनाव आयोग ने कुछ ऐप्स और पोर्टल बनाये हैं जो चुनावी पार्टियों के साथ-साथ वोटर्स के लिए मददगार साबित होते हैं। उन ऐप्स और पोर्टल्स में cVIGIL App , KYC App , VHA और suvidha Portal शामिल हैं। आज हम आपके लिए इन ऐप और पोर्टल से जुड़ी जानकारी लेकर आये हैं।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav 2024: ECI ने किया लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, किस राज्य में किस चरण में होंगे मतदान?

What is Know Your Candidate App cVIGIL app and Suvidha Candidate Portal

KYC या Know Your Candidate App

  • KYC ऐप आम जनता की मदद से लिए बनाया गया है, इसमें मतदाताओं को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी मिलती है।
  • चुनाव आयोग ने 2022 में Know Your Candidate ऐप को जारी किया था। इलेक्शन कमीशन की इस ऐप में उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी और उनके आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में सारी डिटेल उपलब्ध होती है।
  • आप इस ऐप को एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • KYC ऐप में आपको उम्मीदवार का नाम, पिता/पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा/लोकसभा की जानकारी दिखाई देती है।
  • इसके अलावा केंडिडेट के नामांकन के दौरान दायर किया गया हलफनामा भी इस एप में अपलोड होता है। इसकी मदद से मतदाता सीधे उम्मीदवार के हल्फनामे में दी गई जानकारी को एक्सेस कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार की शिक्षा और संपत्ति के बारे में जानकारी भी इस ऐप पर उपलब्ध होती है। इसमें आपको प्रत्याशियों की कुल आय और संपत्ति का ब्योरा भी दिख जाता है।
  • अगर आपको किसी उम्मीदवार का आपराधिक बैकग्राउंड जानना है तो आप ऐप में दिख रहे लाल रंग के हाइलाइट बॉक्स में इसके बारे में जान सकते हैं।
  • ऐप में लोकसभा या विधानसभा चुनाव के दौरान हर सीट के उम्मीदवार की जानकारी अपलोड की जाती है।
  • इसके अलावा इसमें चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकार नामांकन, निरस्त हुए नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी अपलोड की जाती है। इस ऐप के माध्यम से आप अपने प्रत्याशी के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
    यह भी देखें: Voter ID Card: 17 साल के युवा एडवांस में कर सकते हैं वोटर आईडी के लिए अप्लाई, जानें क्या हैं नियम

cVIGIL App

  • चुनाव के दिनों में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने cVIGIL ऐप को लांच किया है। इस ऐप का इस्तेमाल पहली बार मई 2019 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था। जिसके बाद लगातार इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • इस ऐप की मदद से आप चुनाव से जुड़ी कोई भी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचा सकते हैं। ये ऐप अपने ने बहुत खास है, जिसमें कुछ घंटों में अपडेट देने का वादा किया जाता है।
  • अगर आप कोई शिकायत दर्ज करते हैं तो आपको इस ऐप के साथ 100 मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दिए जाने का वादा किया जाता है।
  • इसके अलावा आप को ऐप में चुनाव सीमा के भीतर एप्लीकेशन के जरिए साइन-इन कर मोबाइल फोन से फोटो/ऑडियो/वीडियो लेकर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
  • इस ऐप में आपको अपनी निजी जानकारी डालकर शिकायत करने की जरूरत नही होती है। यूजर गुमनाम रूप से ऐप मे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको जियो टैगिंग की सुविधा भी दी जाती है। ऐसे में जैसे ही आप उल्लंघन की रिपोर्ट के लिए ऐप का कैमरा ऑन करता है वैसे ही ऑटोमैटिकली जियो-टैगिंग इनेबल हो जाती है। इससे आयोग को घटना की सही लोकेशन का पता चल जाता है।
    यह भी देखें: क्या है cVIGIL ऐप? जानिए इसके जरिए आदर्श आचार संहिता वॉयलेशन को कैसे कर सकते हैं रिपोर्ट

Suvidha Candidate पोर्टल और ऐप

  • सुविधा एक ऑनलाइन पोर्टल और ऐप है, जो मिटिंग, रैलियों, वाहनों, लाउडस्पीकरों और अन्य सभी प्रकार की अनुमतियों की सुविधा प्रदान करता है।
  • सुविधा कैंडिडेट ऐप भारत के चुनाव आयोग द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे चुनाव अवधि के दौरान नामांकन और अनुमति प्रक्रिया में उम्मीदवारों की मदद करने के लिए बनाया गया है।
  • इस ऐप को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इस ऐप का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को एक अकाउंट बनाना होगा और अपनी क्रैडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार अपने नामांकन और अनुमति की स्थिति चक कर सकते हैं।
  • इस ऐप के माध्यम से आप प्रचार के लिए आवश्यक अनुमतियों की लिस्ट भी देख सकते हैं।
  • इससे जरिए आप अपने अनुमति आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
  • परमिशन फॉम को डाउनलोड करने और उसे ऑनलाइन जमा करने के लिए भी उम्मीदवार इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह उम्मीदवारों को उनके आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के इस्तेमाल से उम्मीदवारों के समय की बचत होती है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा मिलता है।
    यह भी देखें: Voter Registration: कैसे होता है वोटर रजिस्ट्रेशन? जानें घर बैठे मतदाता सूची में नाम चेक करने का तरीका
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+