Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IVF क्‍या होता है? जिस तकनीकी से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां 56 साल की उम्र में हुईं प्रेग्नेंट

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)मां चरण कौर सिंह गर्भवती हैं और मार्च महीने में बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि दिंवगत सिंगर मुसेवाला के चाचा चमकौन सिंह ने की है। मूसेवाला की मां ने इस उम्र में मां बनने के लिए विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक अपनाई है।

What is IVF

जिसके बाद आईवीएफ के जरिए बच्‍चे को जन्‍म देने के लिए प्रचलित विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी है। तो आइए आईवीएफ विशेषज्ञ डॉक्‍टर से जानते हैं कि आईवीएफ क्‍या है और यह मां और होने वाले बच्‍चे दोनों के लिए सुरक्षित है और इसके लिए सही उम्र क्‍या है?

पहले बता दें 29 मई 2022 को 28 वर्षी मूसेवाला पर हमलावरों ने एके47 से कई राउंड गोलियां चलाकर मौत की नींद सुला दिया था। उनकी मां चरण सिंह कौर को बेटे की मौत का गहरा सदमा लगा था। मूसेवाला अपनी मां के सबसे करीब थे। वहीं मूसेवाला के निधन के लगभग डेढ़ साल बाद मूसेवाला के घर में खुशियां दस्‍तक दे रही हैं।

मां-बाप की अकेली औलाद थे मूसेवाला

मूसेवाला अपने मां-बाप की अकेली औलाद थे। उनकी हत्या के बाद मां चरण कौर सिंह और पिता बलकौर सिंह अकेले रह गये। उम्र के इस पड़ाव में चरण कौर सिंह आईवीएफ तकनीक की मदद से दोबारा गर्भवती हो गई हैं। इसी वजह से चरण कौर पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली हैं। मेडिकल टीम उनकी देख-रेख कर रही है, अब तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही देखने को मिल रहा है।

चरण कौर सिंह की उम्र क्‍या है?

बता दें सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर शपथ पत्र भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इस लिहाज से वर्तमान समय में उनकी उम्र अब करीब 58 साल होनी चाहिए।

क्‍या होता है आईवीएफ
पेरैंसी आईवीएफ हास्पिटल जय नगर की प्रमुख डाक्‍टर ऋतुजा आठवले ने वन इंडिया से बात करते हुए बताया आईवीएफ (IVF) का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता है। जब म‍हिला के गर्भ में भ्रूण fertilized नहीं होता है तो उसे बाहर लैब में fertilized किया जाता है और बाद में उसे महिला के यूट्रस में डाल दिया जाता है।

आईवीएफ का तरीका क्‍या है?
डाक्‍टर ऋतुजा आठवले ने बताया आईवीएफ तकनीक उन महिलाओं के लिए हैं जो महिलाएं सामान्‍य रूप से गर्भ धारण नहीं कर सकती हैं। आईवीएफ ट्रीटमेंट में महिला के ऐग और पुरुष के स्‍पर्म को लैब में फर्टिलाइज करके भ्रूण का निर्माण किया जाता है।

सामान्‍य भाषा में समझे तो जो महिलाओं कुछ स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी या किसी खराबी या उम्र के चलते गर्भवती नहीं हो पा रही हैं तो उनके ऐग्स को पुरुष के स्‍पर्म से मिलाया जाता है और उसके मिलने से भ्रूण बन जाता है और उसे महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है।

आईवीएफ करवाने के लिए उम्र क्‍या है सही उम्र
डॉक्‍टर के मुताबिक लाइफ स्‍टाइल के कारण दुनियाभर में इनफर्टिलिटी (infertility) की समस्या से लाखों की संख्‍या में लोग जूझ रहे हैं ऐसे में ये आईवीएफ एक वरदान है। डाक्‍टर ऋतुजा आठवले ने बताया ICMR की लेटेस्‍ट गाइडलाइन के मुताबिक़ इन IVF (vitro fertilization) के लिए महिला की आयु 50 वर्ष और पुरुष की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

50 से ऊपर की महिला को क्‍यों नहीं करवाना चाहिए आईवीएफ?

महिला की आयु 50 वर्ष और पुरुष की आयु 55 वर्ष से अधिक है तो वो अगर आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए बच्‍चा पैदा करवाते हैं तो ये गैरकानूनी होगा। उम्रदराज लोगों को इसलिए आईवीएफ की परमीशन नहीं है क्‍योंकि एक ओर जहां ये प्रोसीजर करवाने वाली महिला के लिए ये रिस्‍की होगा, साथ ही उम्रदराज मां-बाप से पैदा होने वाले बच्‍चे के भविष्‍य में जल्‍द अनाथ होने जाने का भी खतरा रहता है।

महिला कितनी बार आईवीएफ करवा सकती है
डाक्‍टर ऋतुजा आठवले ने बताया हम 3-4 बार IVF की कोशिश कर सकते हैं, और कुछ महिलाएं पहली बार में ही, तो कुछ एक दो बार में आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए गर्भवती हो जाती हैं लेकिन अगर बार-बार आईवीएफ असफल हो जा रहा है तो महिला को अंडे या डोनर बदलने की सलाह दी जाती है।

क्‍या आईवीएफ से स्‍वस्‍थ्‍य बच्‍चे पैदा होते हैं?

डाक्‍टर ऋतुजा आठवले बताती है अभी मेडिकल साइंस इतना एडवांस हो चुका है कि इस प्रोसीजर में महिला और बच्‍चे दोनों के लिए सुरक्षित है। आईवीएफ से पैदा होने वाले बच्‍चे भी सामान्‍य तरीके से जन्‍म लेने वाले बच्‍चों जैसे पूर्ण स्‍वस्‍थ्‍य होते हैं।

कितना आता है खर्च
आईवीएफ का खर्च भारत में 1.5 लाख रुपये से 2 लाख रुपये के बीच हो सकता है। आईवीएफ प्रोसीजर अन्‍य मेडिकल खर्च पर कुल खर्च निर्भर करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+