Holy Saturday 2023: क्या है होली सैटरडे? जानें पवित्र सप्ताह के अंतिम दिन का इतिहास और महत्व
अलग-अलग जगहों पर इस दिन को कई तरीकों से मनाते हैं। इस दिन को प्रकाश के शनिवार के नाम से जानते हैं।

Holy Saturday: ईसाई धर्म के मानने वाले लोग होली सैटरडे को मनाते हैं। इसे ईस्टर विजिल भी कहा जाता है। यह गुड फ्राइडे के बाद और ईस्टर संडे से एक दिन पहले आता है। यानी ईस्टर संडे से पहले आने वाला शनिवार को यह दिन आता है। ईसाई धर्म के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ईसाई धर्म के लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
मान्यता है कि इस दिन ईसा मसीह दुनिया को अलविदा कहने के बाद अपनी कब्र में लेटे थे। इसके चलते ईसाई के लोगों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में होली सैटरडे को कई तरीकों से मनाया जाता है। वहीं, कई देशों में इस दिन को प्रकाश के शनिवार के नाम से भी जाना जाता है।
इस बार गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को था और होली सैटरडे 8 अप्रैल को है। आज दुनियाभर में होली सैटरडे मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस दिन चर्च में प्रार्थना करते हैं तो जिंदगी के सारे अंधेरे दूर हो जाते हैं। ईस्टर वीक में सात दिनों तक उत्साह रहता है।
Recommended Video

इस दिन ईसाई लोग ईसा मसीह के कब्र पर जाने का शोक मनाते हैं। यीशु मसीह के बलिदान पर विचार करते हैं। इस दिन ईसाई लोग आत्मनिरीक्षण करते हैं।
पवित्र शनिवार को अरबी में काला शनिवार या सब्त अल-नूर के रूप में भी जाना जाता है। ईस्टर विजिल ईसा मसीह के पुनरुत्थान का पहला उत्सव है और इसे पास्का मोमबत्ती की रोशनी से चिह्नित किया जाता है। ईस्टर विजिल आमतौर पर पवित्र शनिवार को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- ईस्टर हमले को लेकर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना को है पछतावा, कैथोलिक समुदाय से मांगी माफी












Click it and Unblock the Notifications