Economic Survey: क्या है इकोनॉमिक सर्वे? बजट से पहले क्यों होता है पेश? जानें प्री-बजट डॉक्यूमेंट के बारें में
Economic Survey 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सत्र के पहले दिन आज 31 जनवरी 2025 को आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी, उसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 12 बजे लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है? बजट से इकोनॉमिक सर्वे क्यों पेश किया जाता है? इकोनॉमिक सर्वे से पिछले वित्त वर्ष में देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति कैसी रही, देश की इकोनॉमिक परफॉर्मेंस कैसा रहा...इसका आकलन किया जाता है।

🔴 what is Economic Survey: क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे)?
आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे एक फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट होता है। इकोनॉमिक सर्वे सरकार का एक परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट होता है, जो यह बताता है कि पिछले बजट में किए गए घोषणाओं का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है। यह सिर्फ सरकार की ही नहीं, पूरे देश की इकोनॉमी की परफॉर्मेंस रिपोर्ट होती है।
भारत में पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 में सर्वे किया गया था। जब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। देश में अब इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है,लेकिन 1964 तक यह बजट के साथ पेश किया जाता था।
साल 2014-15 तक इकोनॉमिक सर्वे एक हिस्सों में ही आता था। लेकिन उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण के 3 पार्ट पेश किए जाते हैं। पहले हिस्से में अर्थव्यवस्था से जुड़ी बड़ी बातें शामिल होती हैं। जिसमें इकोनॉमी ग्रोथ, चुनौतियों और इसे बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाती है। बाकी अन्य दो पार्ट में इकोनॉमी की चुनौतियों और देश की इकोनॉमी के सभी बड़े सेक्टर्स की समीक्षा की जाती है।
🔴 Why Economic Survey presented? क्यों पेश होता है इकोनॉमिक सर्वे?
आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) देश की आर्थिक स्थिति का पूरा हिसाब होता है, इसलिए इसके बारे में देशवासियों को जानकारी देना जरूरी हो जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए ही देश के नागरिकों को पता चलता है कि देश की इकोनॉमिक परफॉर्मेंस कैसी रही, कहां कितना नुकसान और फायदा हुआ? इसमें उत्पादन, रोजगार, जीडीपी से लेकर मुद्रा की आपूर्ति, कीमतें, आयात-निर्यात हर चीज पर डिटेल जानकारी दी जाती है।
🔴 How Economic Survey documents prepared? कैसे तैयार किया जाता है इकोनॉमिक सर्वे का डॉक्यूमेंट्स?
इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में तैयार किया जाता है। इसमें वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार की गई अर्थव्यवस्था की जानकारी होती है। बजट पेश किए जाने से पहले, पारंपरिक रूप से प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक भी होती है, जहां मंत्रियों को बजट के बारे में जानकारी दी जाती है और कैबिनेट की मंजूरी ली जाती है।
इकोनॉमिक सर्वे न केवल अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के बारे में आपको बताता है, बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। इससे आपको ये भी पता चलता है कि देश का आम बजट कैसा होने वाला है।









Click it and Unblock the Notifications