Indian Railway: रेलवे ट्रैक के किनारे लगा 'बॉक्स' किस काम का, ट्रेन के लिए कैसे महत्वपूर्ण है? जानें
Axle Counter Box: रेल यात्रा के दौरान आप पटरी के पास एक बॉक्स देखते होंगे लेकिन इसका मतलब बहुत लोगों को नहीं पता होता है। तो चलिए आज इसी बॉक्स के बारे में हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं।
भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है। यह न केवल यात्रियों और सामानों का परिवहन ही नहीं करता बल्कि यह पूरे देश को भी जोड़ता है। कभी न कभी आपने भी ट्रेन से सफर किया ही होगा। ट्रेन से सफर करते समय हम ट्रैक के किनारे या प्लेटफॉर्म के किनारे हमलोग ऐसी चीजें देखते हैं, जिन्हे देखकर हमारे मन में उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। कई ऐसी रोचक चीजें होती हैं जिसके बारे में आप जानना चाहेंगे।
ट्रेन की पटरियों के किनारे लगाए गए एल्युमिनियम बॉक्स को आपने भी जरूर देखा होगा। बहुत लोगों को इन बॉक्स के बारे में जानकारी नहीं होती है। लेकिन आज हम आपलोगों को इस बॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, इस बॉक्स को एक्सल काउंटर बॉक्स (Axle Counter Box) कहते हैं। यह रेलवे के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण बॉक्स है। यह न रहे तो ट्रेन दुर्घटना हो सकती है।

क्या होता है एक्सल काउंटर बॉक्स, कैसे काम करता है?
एक्सल काउंटर बॉक्स (Axle Counter Box) ट्रेन के पहियों में लगे एक्सल की गिनती करने वाला बॉक्स है। इस बॉक्स का कनेक्शन रेलवे पटरी से जुड़ा होता है। जब भी ट्रेन गुजरती है तो पहिए के एक्सल को काउंट करता है साथ ही उसकी स्थिति की जांच करता है। कहीं एक्सल ढीला तो नहीं, इसके अलावा ट्रेन के पहिए की भी काउंटिंग करता है।
सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण
सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया यह बॉक्स ट्रेन दुर्घटना रोकने में बहुत सहायक है। इन्हें हर तीन से पांच किलोमीटर की दूरी पर लगाया जाता है। इन बॉक्स के अंदर एक स्टोरेज डिवाइस लगी होती है, जो सीधे ट्रेन की पटरियों से कनेक्ट होती है। जब भी ट्रेन गुजरती है, तो पटरियों के किनारे लगे बॉक्स ट्रेन के पहिए के एक्सल को गिन लेते हैं, जिससे ये पता लग सके कि जितने एक्सल के साथ ट्रेन स्टेशन से निकली थी अभी भी उसमें उतने ही एक्सल है या नहीं। इतना ही नहीं यह बॉगी को भी गिनने का काम करता है। कभी कभी बॉगी ट्रेन से अलग हो जाती है जिससे दुर्घटना होने का डर रहता है।












Click it and Unblock the Notifications