ऋतिक रोशन और अपने रिश्ते पर बोलीं कंगना रनौत- हमारे बीच जो था वो सच्चा था, लेकिन वो...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने हाल ही में खुलासा किया है कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन सोनचिरैया के फ्लॉप होने की वजह सारा ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया। अब इसी खबर पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना की टीम ने ट्वीट करते हुए इसमें सारा और सुशांत के बारे में अभिनेत्री की राय बताई है और साथ ही ऋितिक रोशन का भी जिक्र किया है। कंगना ने कहा कि जो भी कुछ ऋतिक और उनके बीच था, वो सच्चा था लेकिन उन्हें आज भी नहीं पता कि ऋतिक आखिर क्यों बदल गए।

कंगना ने ऋतिक के बारे में क्या कहा?

कंगना ने ऋतिक के बारे में क्या कहा?

कंगना की टीम ने ट्वीट में कहा है, 'मुझे (कंगना) विश्वास है कि सारा भी उनसे (सुशांत) प्यार करती होगी, वो मूर्ख नहीं थे कि ऐसी लड़की के प्यार में पड़ जाएं, जिसका प्यार सच्चा ना हो। सारा पर भी दवाब रहा होगा।' इसके बाद ट्वीट में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के रिश्ते को लेकर कहा गया है, 'मेरे और ऋतिक के बीच उस वक्त जो था, वो सच्चा था, इसपर मुझे आज भी कोई शक नहीं है। लेकिन वह अचानक इतने क्यों चिढ़ गए, ये आज भी एक रहस्य है।'

'नेपोटिजम किड्स आउटसाइडर्स को सपने दिखाते हैं'

'नेपोटिजम किड्स आउटसाइडर्स को सपने दिखाते हैं'

इसके बाद कंगना ने स्टार किड्स पर तंज कसते हुए कहा, 'सारा और एसएसआर के अफेयर की खबर पूरी मीडिया में थी, वो शायद आउटडोर के दौरान रूम भी शेयर करते थे। क्यों ये फैंसी नेपोटिजम किड्स नाजुक आउटसाइडर्स को सपने दिखाते हैं और फिर उन्हें सबके सामने छोड़ भी देते हैं? इस बात की हैरानी नहीं है कि वह इसके बाद एक गिद्ध के चक्कर में आ गए।' आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना रनौत नेपोटिजम और गैंगिजम पर खुलकर बोल रही हैं। आए दिन कोई ना कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके निशाने पर जरूर होता है। इससे पहले वह करण जौहर, दीपिका पादुकोण, आमिर खान सहित कई लोगों पर तंज कस चुकी हैं।

सुशांत के दोस्त ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?

सुशांत के दोस्त ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि मुझे याद है केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा और सुशांत प्यार में थे। दोनों के बीच एक-दूसरे को लेकर खूब सम्मान था, जो आजकल रिश्ते में कम देखने को मिलता है। सारा सुशांत के साथ ही उनके परिवार के सभी लोगों का भी सम्मान करती थीं। चाहे वह परिवार या दोस्त हों या फिर उनका स्टाफ। मुझे ताज्जुब होता है कि क्या सोनचिरैया के फ्लॉप होने की वजह मूवी मीफिया के दबाव में सारा ने सुशांत से ब्रेकअप कर लिया?

'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत-सारा में हो गया था प्यार, दोस्त ने बताया- किस डर से हुआ ब्रेकअप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+