'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत-सारा में हो गया था प्यार, दोस्त ने बताया- किस डर से हुआ ब्रेकअप

'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत-सारा में हो गया था प्यार, दोस्त ने बताया- किस डर से हुआ ब्रेकअप

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पूरे 2 महीने हो चुके है लेकिन उनकी संदिग्ध मौत के साथ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े हर दिन नए खुलासे हो रहे है। अभी जब तक मुंबई पुलिस इस केस में बिना एफआईआर दर्ज किए जांच कर रही थी और 52 से अधिक लोगों के बयान लिए, लेकिन कोई खुलासा नहीं हुआ। लेकिन इस केस में बिहार पुलिस और सीबीआई की एंट्री के बाद एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े लोग हर दिन नए खुलासे कर रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्‍म को लेकर सवाल उठ रहे है। अब सुशांत के दोस्‍त सैमुअल ने केदारनाथ फिल्‍म की सुशांत की को एक्‍ट्रेश सारा अली खान के बीच रिलेशन होने की बात कही है साथ उनके बीच ब्रेकअप क्यों हुआ इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

दोस्‍त सैमुअल ने कहा- सुशांत और सारा के बीच था प्‍यार

दोस्‍त सैमुअल ने कहा- सुशांत और सारा के बीच था प्‍यार

एक्‍टर की आत्महत्या के इतने दिनों बाद सुशांत सिंह के दोस्त सैमुअल का आरोप है कि फिल्‍म केदारनाथ में सुशांत के साथ काम करने वाली एक्‍ट्रेस सारा और सुशांत ऑफ स्क्रीन भी प्यार में थे। मालूम हो कि सारा अली ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्‍म में हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्‍म में दोनों के बीच केमेस्‍ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। उस समय ये भी अफवाह उड़ी थी कि सुशांत और सारा के बीच करीबियां बढ़ गई है और दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: सुशांत के शव को देखकर Rhea Chakraborty ने कहा था - 'सॉरी बाबू' | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत और सारा के बीच एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था

    सुशांत और सारा के बीच एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था

    सुशांत के दुनिया को अलविदा कहने के इतने दिनों बाद उनके करीबी दोस्त सैमुअल हाओकिप ने इस बात की पुष्टि की है कि सारा और सुशांत प्यार में थे सैमुअल ने लिखा "मुझे केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान का समय याद है ... सुशांत और सारा पूरी तरह से प्यार में थे ... उनके बीच कभी अलग न होने वाला प्‍यार था ... उनके बीच प्‍यार पवित्र और बचपन की मासूमियत थी। उन दोनों को एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था, जो आजकल रिश्तों में देखने के लिए बहुत कम मिलता है "।

    दोस्त ने बताया- किस डर से हुआ ब्रेकअप

    दोस्त ने बताया- किस डर से हुआ ब्रेकअप

    सैमुअल ने लिखा - लेकिन 2019 में रिलीज सुशांत कि फिल्म सोनचिड़िया के फ्लॉप के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। दोनों एक दूसरे की बहुत इज्जत करते थे। मैं ये सोचकर हैरान हूं क्या सुशांत की फिल्म सोनचिरैया के सिर्फ फ्लॉप होने से मूवी मीफिया के दबाव में उन्होंने सुशांत से ब्रेकअप कर लिया?

     क्या बॉलीवुड माफिया के दबाव में सारा का सुशांत के साथ संबध तोड़ना सही था ?

    क्या बॉलीवुड माफिया के दबाव में सारा का सुशांत के साथ संबध तोड़ना सही था ?

    सैमुअल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सवाल किया कि अगर फिल्म माफिया प्रेमियों को अलग करने के लिए जिम्मेदार था, तो सुशांत की 'सोनचिरैया' की बॉक्स ऑफिस पर चर्चा करें। सैमुअल ने कहा कि सारा सुशांत के जीवन में जो भी था उसका सम्मान करती थीं। सुशांत के परिवार, दोस्त और यहां तक ​​कि स्टाफ के लिए सच्चा सम्मान था। मुझे आश्चर्य है कि सोनचिरिया के बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी दबाव के कारण सुशांत के साथ संबंध तोड़ने का सारा का फैसला सही था? "

    सारा ने सुशांत के बारे में बोली थी ये बात

    सारा ने सुशांत के बारे में बोली थी ये बात

    वहीं सारा और सुशांत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा कहती हैं कि ‘कई बार ऐसा था कि मैं थोड़ा डरी हुई थी और नर्वस थी लेकिन वो हमेशा मेरे साथ खड़े थे। जब भी मैं हिंदी में कुछ गड़बड़ बोलती सुशांत मुझे सिखाते थे। सुशांत मुझसे कहते थे कि मेरे से जब भी बात करना हिंदी में बात करना तो जो भी मैंने टूटी फूटी हिंदी सीखी इन्होंने ही सिखाई। इंशाल्लाह थोड़ी बहुत एक्टिंग भी सीख ली'। बता दें सुशांत के निधन के बाद, सारा अली खान ने केदारनाथ 'के सेट का सुशांत के साथ का एक मोनोक्रोम क्लिक साझा किया था।

    कंगना ने कहा कि सारा पर सुशांत से अलग होने का दबाव रहा होगा

    कंगना ने कहा कि सारा पर सुशांत से अलग होने का दबाव रहा होगा

    गौरतलब है कि सैमुअल के इस मैसेज के बाद एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के अफेयर की खबरें तब मीडिया में हर तरफ सुनने को मिली थीं। उन्होंने एक आउटडोर शूटिंग के दौरान रूम भी शेयर किया था। ये फेंसी नेपोटिज्म के बच्चे बाहरी लोगों को पहले सपनें दिखाते हैं और फिर उन्हें खुलेआम धोखा देते हैं। एक और ट्वीट में कंगना ने कहा है कि मेरा मानना ​​है कि सारा ने उसे प्यार किया होगा। वह (सुशांत) कोई बेवकूफ नहीं था कि लड़की के सच्चे-झूठे प्यार को ना पहचान सके। शायद सारा पर सुशांत से अलग होने का दवाब रहा होगा। मैंने खुद ऋतिक के साथ रिश्ते में ये महसूस किया है। आज भी मुझे समझ नहीं आता है कि अचानक ऋतिक कैसे इतना बदल गया। बता दें कि सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+