Video: जान जोखिम में डाल ये कैसी दिवाली, बाइक चलाते हुए फोड़े पटाखे, बाइकर्स ग्रुप ने किया खतरनाक स्टंट
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में दीपावली पर बाइकर्स का एक ग्रुप मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट की वीडिया बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइकर्स का एक ग्रुप मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट करते और पटाखे फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो की पुष्टि त्रिची जिला पुलिस ने की है। उन्होंने बताया कि बाइकर्स ग्रुप खतरनाक स्टंट के माध्यम से पैदल चलने वालों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। इससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
त्रिची के एसपी डॉ. वरुण कुमार ने एएनआई को बताया कि पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने के लिए विभिन्न आईपीसी धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाइक के अगले पहिया उठाकर खतरनाक स्टंट किया है।
बाइक पर पटाखे फोड़कर बोल रहे हैप्पी दिवाली
बाइक के अगले पहिया उठाकर खतरनाक स्टंट किया है। चार-पांच बाइकों का एक ग्रुप है, जिसमें बाइकर्स ने बाइक का अगला पहिया उठाते हुए स्टंट करते नजर आ रहा है। इसके साथ ही वे लोग हाथ में पटाखों की लरी लेकर फोड़ रहे हैं और हैप्पी दिवाली बोल रहे हैं।
पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाइकर्स जान जोखिम में डालकर दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस तरह का स्टंट जान को जोखिम में डाल सकता है।
बाइकर्स को समझना चाहिए कि जिंदगी बेहद खुशनुमा होती है। इस तरह के स्टंट से लोग बहादुर नहीं बनते हैं। बल्कि दुर्घटना का शिकार होते हैं। ऐसे स्टंट से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: ट्रैक्टर पर स्टंट के दौरान युवक की मौत के बाद CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील












Click it and Unblock the Notifications