One Nation One Election: केंद्र सरकार के 'एक-राष्ट्र, एक चुनाव' पर क्या बोला पक्ष और विपक्ष?
One Nation One Election: केंद्र की मोदी सरकार देश में वन नेशन वन इलेक्शन' (One Nation One Election) की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। केंद्र सरकार ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक समिति का गठन कर दिया है। माना जा रहा है कि देश में 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर जल्द कानून बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा 2023 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले उठाए गए इस कदम ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.की परेशानी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं क्या 'एक-राष्ट्र, एक चुनाव' पर क्या बोले पक्ष और विपक्ष के नेता?

'वन नेशन वन इलेक्शन' कितना व्यवाहारिक होगा इसका अध्ययन करने के लिए मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में जो एक समिति गठित के कदम की विपक्षी नेताओं ने आलोचना की और आरोप लगाया कि यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरा पैदा करेगा।
सीपीआई नेता डी राजा क्या बोले
सीपीआई नेता डी राजा बोले "पीएम मोदी हमेशा भारत को लोकतंत्र की जननी होने की बात करते है और फिर सरकार अन्य राजनीतिक लों से चर्चा किए बिना केंद्र सरकार एकतरफा फैसला कैसे ले सकती है।"
संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा "देश पहले से ही एक है और कोई भी इस पर सवाल नहीं उठा रहा है। "हम निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हैं, न कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' की। 'वन नेशन वन इलेक्शन' का यह कदम निष्पक्ष चुनाव की हमारी मांग से ध्यान हटाने के लिए लाया जा रहा है।"
शिवसेना सांसद प्रियंका क्या बोलीं?
शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा "आज देश किसानों के मुद्दे, बढ़ती बेरोजगारी और चीन की आक्रामकता का सामना कर रहा है... अगर संसद का विशेष सत्र इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेगा तो स्वागत है। अगर इसका इस्तेमाल इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जाएगा तो इससे पता चलता है कि बीजेपी घबरा गई है। प्रियंका ने सवाल किया कि केंद्र चुनाव आयोग, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सुरक्षा कर्मियों और विपक्षी दलों से परामर्श किए बिना 'एक भारत, एक चुनाव' विधेयक कैसे पेश कर सकती है।"
आप सांसद संजय राउत क्या बोले?
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि "केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है और वह बिना परामर्श के 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पेश नहीं कर सकती।"
योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा "वन नेशन, वन इलेक्शन एक अभिनंदनीय प्रयास है। हमें ये जानकर प्रसन्नता है कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जो कमेटी बनी है उसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बनाया गया है। इस अभिनव पहल के लिए मैं उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"
देवेंद्र फड़णवीस ने क्या कहा?
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा "वन नेशन, वन इलेक्शन बहुत ही सही प्रस्ताव है। देश में लगातार चुनाव होते हैं, आधा श्रम चुनाव में जाता है। कहीं-कहीं चुनाव की आचार संहिता लगती है तो उसके कारण भी काम में देरी हो जाती है। संसाधन खर्च होते हैं...वन नेशन, वन इलेक्शन से 5 साल की खुली स्लेट होगी, पैसा भी बर्बाद नहीं होगा और काम भी सुचारू रूप से होगा।"
असम के मुख्यमंत्री क्या बोले?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा "आज पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर एक आयोग नियुक्त करके एक बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुझे बहुत खुशी है कि राम नाथ कोविन्द जैसे कद के व्यक्ति ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। एकाधिक चुनावों में बहुत सारा पैसा खर्च होता है और क्योंकि हर बार भारत चुनाव मोड में होता है, इसलिए विकास को बहुत नुकसान होता है।"












Click it and Unblock the Notifications