Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CP Radhakrishnan की उपराष्‍ट्रपति चुनाव में जीत पर क्‍या बोले पीएम मोदी? NDA के नेताओं की पढ़े प्रतिक्रिया

Vice President Election 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ, 68 वर्षीय राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनेंगे। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जो उम्मीद से अधिक थे।

इस चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा। उपराष्ट्रपति का यह पद जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्‍मीदवार सीपी राधाकृष्‍णन की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए में शामिल पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए, शुभकामनाएं दी हैं।

pm modi

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी सीपी राधाकृष्‍णन को दी बधाई

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए लिखा, "सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई! सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

CP Radhakrishnan की जीत पर क्‍या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर एक पोस्‍ट शेयर की जिसमें उन्‍होंने लिखा, "सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।"

क्‍या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

गृह मंत्री अमित शाह ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राधाकृष्णन की समझदारी और प्रशासनिक ज्ञान भारतीय संसदीय लोकतंत्र को और बेहतर बनाने में मदद करेगा, खासकर हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा के लिए।

शाह ने कहा, " सी.पी. राधाकृष्णन जी को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि जमीनी स्तर से उठे एक नेता के रूप में आपकी समझदारी और प्रशासन के बारे में गहरा ज्ञान हमारी संसदीय लोकतंत्र में सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद करेगा, ताकि हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा की जा सके। मैं आपको उच्च सदन की पवित्रता के संरक्षक के रूप में आपकी यात्रा के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

क्‍या बोले रक्षा मंत्री?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने बधाई संदेश में लिखा, " सी.पी. राधाकृष्णन जी को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। अपने विशिष्ट सार्वजनिक जीवन में, उन्होंने विनम्रता, ईमानदारी और सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उनका विशाल अनुभव, संवैधानिक और विधायी मामलों का गहन ज्ञान और लोगों से अटूट जुड़ाव उनकी नई भूमिका को और समृद्ध करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, राज्यसभा नई ऊंचाइयों को छुएगी और हमारी संसदीय परंपराएं और मजबूत होंगी। उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।" पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सी.पी. राधाकृष्णन को नए उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

बिहार सीएम नीतीश कुमार क्‍या बोले?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

वहीं एनडीए गठबंधन में शामिल नीतीश की पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, "जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से श्री सीपी राधाकृष्णन जी को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+