'वैचारिक संघर्ष अभी', राधाकृष्‍णन से चुनाव में हारने के बाद बोले विपक्षी उम्‍मीदवार सुदर्शन रेड्डी

Vice President Election Result: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्‍मीदवार सीपी राधाकृष्‍णन से मिली अपनी हार के बाद, विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी नेकहा कि वे इस परिणाम को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनका वैचारिक संघर्ष पहले से कहीं अधिक मजबूती से जारी रहेगा।

रेड्डी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विजेता उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी। इसके सज्ञथ ही उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान समर्थन देने वाले विपक्षी दलों का भी आभार व्यक्त किया।

CP Radhakrishnan B Sudarshan Reddy

एक बयान में रेड्डी ने कहा, "आज, सांसदों ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना फैसला सुना दिया है। मैं अपने महान गणतंत्र की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अटूट विश्वास के साथ इस परिणाम को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ।" उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा उनके लिए सम्मानजनक रही है, जिसने उन्हें उन मूल्यों के लिए खड़े होने का अवसर दिया, जिन्होंने उनके जीवन का मार्गदर्शन किया है।

इन मूल्यों में संवैधानिक नैतिकता, न्याय और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा शामिल है। रेड्डी ने माना कि भले ही परिणाम उनके पक्ष में न रहा हो, लेकिन "जिस व्यापक उद्देश्य को हम सामूहिक रूप से आगे बढ़ाना चाहते हैं, वह कम नहीं हुआ है।" उन्होंने दोहराया कि उनका वैचारिक संघर्ष पहले से भी अधिक जोरदार ढंग से जारी रहेगा।

रेड्डी ने उन विपक्षी दलों के नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कहा, "हमारा लोकतंत्र केवल जीत से ही नहीं, बल्कि संवाद, असहमति और सहभागिता की भावना से भी मजबूत होता है।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक नागरिक के रूप में, वे समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता के उन आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो देश को एक सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने कामना की कि संविधान भारत के राष्ट्रीय जीवन का मार्गदर्शक बना रहे।

बता दें मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने 452 प्रथम वरीयता वोट हासिल करके जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+