पांचों राज्यों में करारी हार पर क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
पांचों राज्यों में मिली करारी हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है।
नई दिल्ली, 10 मार्च। पांचों राज्यों में मिली करारी हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है। पार्टी के खत्म होते वजूद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश के चुनावों में महज एक सीट पर जीत हासिल हुई है, जबकि एक सीट पर पार्टी आगे चल रही है। पार्टी को मिली करारी शिकश्त पर प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए... संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।

यूपी में लगी सिर्फ एक सीट हाथ
उत्तर प्रदेश में भाजपा को 91 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि वह 162 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी चल रह रही है, जिसको 24 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि वह 88 सीटों पर आगे चल रही है। सपा को 112 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: UP में प्रचंड जीत के बाद क्या योगी होंगे अगले PM पद के उम्मीदवार ?
पंजाब मेंं आप ने उखाड़ फेंकी कांग्रेस की सत्ता
दशकों से पंजाब की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को इस बार आम आदमी पार्टी ने वहां से उखाड़ फेंका। गोवा में इस बार कांग्रेस से 2017 के बढ़कर प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन इस बार वहां पार्टी महज 11 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। हालांकि गोवा में इस बार हंग असेंम्बील के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन इस बार भाजपा ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। भाजपा बहुमत से केवल एक सीट पीछे रह गई। कांग्रेस के लिये गोवा के नतीजे चौंकाने वाले हैं, क्योंकि गोवा में पार्टी का इतिहास काफी अच्छा रहा है। देश की सबसे बड़ी पार्टी आज हर मोर्चे पर संघर्ष करती नजर आ रही है। इन चुनावों ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी को अपना अस्तित्व बचाने के लिए अब नए सिरे से तैयारी करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications