इंडियन एयरफोर्स के एएन-32 के साथ हो गई कुछ अनहोनी!
नई दिल्ली। शुक्रवार से लापता इंडियन एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन आज पांचवें दिन भी जारी है। लेकिन अब इस एयरक्राफ्ट में सवार 29 रक्षाकर्मियों के जिंदा मिल पाने की सभी उम्मीदें कमजोर होती जा रही है और अभी तक मिले सभी सबूत किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं।

मॉरिशस से अब आई एक एडवांस शिप
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा है कि कई संसाधन लगाए गए हैं। लेकिन अभी तक जितने भी सुबूत मिले हैं वे अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। हम किसी क्षेत्र से आई आवाज या कुछ कड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
हम वह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका पता लगाया जाना आवश्यक है लेकिन कुछ सुबूत गुमराह करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के हिम श्रेणी के एडवांस्ड शिप सागर निधि को मॉरिशस से बुलाया गया है।
कैसे पता लगा था डॉर्नियर के मलबे का
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहुंच जाएगा लेकिन गहरे पानी में काम करने वाले शिप को भी काम करने के लिए एक निर्दिष्ट क्षेत्र की आवश्यकता होती है।
पर्रिकर के मुताबिक क्योंकि पानी के भीतर गहराई में जा सकने वाली शिप दरअसल तब तक तलाश नहीं कर सकते, जब तक आपके पास कोई निश्चित छोटा क्षेत्र नहीं हो।
इसीलिए ही पिछली बार डोर्नियर दुर्घटना पनडुब्बी ने स्थल की पहचान की थी और इसके बाद गहरे पानी में काम करने वाला रियालंस का एक शिप भेजा गया था। यह पहले पहचान होने के बाद द्वितीय चरण का अभियान है।
Missing AN-32 and search operation
क्यों खास है सागर निधि
सागर निधि में 'डायनैमिक पोजिशनिंग प्रणाली' है जो उसकी स्थिति को स्थिर रखती है और समुद्र विज्ञान संबंधी अनुसंधान के लिए यह आवश्यक होता है। इसमें आरओवी- मानवयुक्त पनडुब्बियों सुनामी निगरानी प्रणाली की तैनाती के लिए बड़ा डेक क्षेत्र होता है।
पर्रिकर ने एक वरिष्ठ तटरक्षक अधिकारी के दावों को भी खारिज किया जिसने कहा था कि डोर्नियर दुर्घटना के दौरान भी 'इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर (ईएलटी)' ने काम नहीं किया था।
क्या कहना है एयरफोर्स का
पार्रिकर को लगता है कि पनडुब्बी ने अंतत: समान बीपों के साथ डोर्नियर का पता लगा लिया। शुरूआत में पानी की गहराई के कारण आवाज नहीं आई होगी लेकिन जब पनडुब्बी वहां गई तो उन्होंने स्थान की पहचान कर ली।
यह नहीं पता कि यह अब काम कर रही है या नहीं लेकिन हम इसे सुन नहीं पा रहे। इस बीच एयरफोर्स के सूत्रों ने कहा कि इस घटना के पीछे के कारण के बारे में अभी कुछ भी निश्चित रूप से कहना जल्दबाजी होगा लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि इसका कारण खराब मौसम हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications