हमेशा गले में क्या लटका कर रखते हैं शशि थरूर, जानकर रह जाएंगे हैरान

हमेशा गले में क्या लटका कर रखते हैं शशि थरूर,जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर अपनी निजी जिंदगी की वजह से कई बार विवादों में रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले शशि थरूर सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। अगर आप शशि थरूर को टीवी और खबरों में देखते होंगे तो आपको अक्सर उनके गले में एक खास चीज लटका कर रखते हैं। कई लोग इसे मोबाइल फोन मान लेते हैं तो कई लोग पावर बैंक, लेकिन आपको बता दें कि अक्सर शशि थरूर के गले में लटकी वो चीज न तो मोबाइल फोन है न कोई पावर बैंक। इस मशीन की खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

 गले में क्या लटका कर रखते हैं शशि थरूर

गले में क्या लटका कर रखते हैं शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर अक्सर अपने गले में एक मशीन लटका कर रखते हैं। थरूर के गले में लटकी मशीन एक एयरप्यूरिफायर है। जी हां मोबाइल जैसे छोटे आकार का ये गैजेट एक एयरप्यूरिफायर है, जिसका इस्तेमाल प्रदूषित हवा को शुद्ध करने के लिए किया जाता है। इस गैजेट की मदद से थरूर अपने आसपास की हवा को शुद्ध कर लेते हैं। इसका नाम AirTamer है जो कि एक एयरप्यूरीफायर है और प्रदूषित हवा को शुद्ध कर स्वास्थ्य का ख्याल रखता है।

क्या है इसकी खासियत

क्या है इसकी खासियत

मोबाइल जैसा दिखने वाला ये एयर प्यूरिफायर आपके आसपास की 3 फुट की हवा को शुद्ध करते रखता है, ताकि आप प्रदूषण से बच सकें। ये एयरमैटर आपको मास्क से छुटकारा देता है। इसके साथ ही अगर आप इस एयरमैटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बार-बार सैनेटाइजर की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि ये मशीन आपसे आसपास हवा को शुद्ध करते रखती है।

 क्या है इसकी कीमत

क्या है इसकी कीमत

इस खास एयरप्यूरिफायर की मदद से हवा के प्रदूषण को कम किया करता है। इसकी कीमत 8000 से 10000 रुपए के बीच है। इसे बार-बार चार्ज करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये 150 घंटों तक चार्ज रहेगा। इसे आप आसानी से ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+