'...लोग राजनीति में आना चाहते हैं', साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के विरोध पर WFI प्रमुख
पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के ऐलान और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने के फैसले के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय सिंह ने कहा कि जो एथलीट हैं वे कुश्ती की तैयारी कर रहे हैं। जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और ऐसा करना चाहिए। पुरस्कार लौटाना, यह उनका निजी मामला है।
वहीं, मीडिया के 'साक्षी मलिक के मुताबिक संजय सिंह डमी कैंडिडेट हैं' सवाल पर WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मैं पहले से ही कुश्ती महासंघ में पिछले 12 साल से हूं। सांसद जी के आने से पहले बनारस कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे। संजय सिंह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या सांसद जी का करीबी होना डमी कैंडिडेट हो गया? क्या सांसद से नजदीकी रखना क्या गुनाह है? इसका सांसद से कोई लेना-देना नहीं है।

28 से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं
वहीं, डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह का कहना है कि कुछ मुद्दों के कारण, देश में राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं 11 महीने के लिए रुकी हुई थीं। हमने 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करने की घोषणा की है। दिसंबर...अगर ये टूर्नामेंट 31 तारीख के अंदर आयोजित नहीं हुए, तो पहलवानों का पूरा एक साल प्रभावित होगा।
क्यों मचा है घमासान ?
दरअसल, देश की शीर्ष पहलवानों ने बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और पहलवानों के विरोध के बाद लंबे समय तक बीजेपी सांसद रहे बृज भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हाल ही में, WFI के अध्यक्ष के रूप में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को चुना गया। जिसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। पहलवान साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती छोड़ने की घोषणा की। उधर, बजरंग पुनिया ने भी घोषणा की कि वह संजय सिंह के चुनाव के विरोध में पद्मश्री में वापसी करेंगे।
पद्मश्री लौटानों वालों में जुड़ा एक और नाम?
पहलवान बजरंग पुनिया की तरह गूंगा पहलवान के नाम से फेमस डेफ ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है। साक्षी मलिका को समर्थन देते हुए उन्होंने अपना पद्मश्री में वापस लौटाने का ऐलान किया है। वीरेंद्र ने एक्स पर लिखा कि मैं अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री भी लौटा दूंगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुझे आपकी बेटी और मेरी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications