Wetland City: भारत के तीन शहर अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड सिटी टैग के लिए नॉमिनेट, लिस्ट में ये नाम हैं शामिल

International Wetland City: रामसर कन्वेंशन के तहत के भारत के तीन शहरों को केंद्र ने नॉमिनेट किया है। स्कीम के तहत शहरी और छोटे शहरों की आर्द्रभूमि के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय आबादी के लिए स्थायी सामाजिक-आर्थिक लाभ को मजबूती देना है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि नए वेटलैंड सिटी को मान्यता देने के लिए राज्यों के वेटलैंड अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर वेटलैंड सिटी मान्यता के लिए नामांकन जमा किए गए हैं।

ये तीन शहर वेट लैंड सिटी के लिए नॉमिनेट
रामसर कन्वेंसन के तहत वेटलैंड सिटी की मान्यता देने के लिए केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने देश के पहले तीन शहरों का इसके लिए चयन किया है। जिन शहरों का वेटलैंड सीटी के लिए नामांकन किया गया है उनमें इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal) और उदयपुर (Udaipur) का नाम शामिल है।

Indian Wetland City

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि वेट लैंड स्कीम उन शहरों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी जो अपनी प्राकृतिक या मानव निर्मित आर्द्रभूमि को महत्व देते हैं। योजना के तहत आर्द्रभूमि के साथ मजबूत सकारात्मक संबंधों को प्रदर्शित करने के अपने प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता और सकारात्मक ब्रांडिंग के अवसर प्राप्त करेंगे।

मंत्री ने दावा किया कि वेटलैंड सिटी योजना का उद्देश्य शहरी और पेरी-शहरी वेटलैंड के संरक्षण और बुद्धिमान उपयोग के साथ-साथ स्थानीय आबादी के लिए स्थायी सामाजिक-आर्थिक लाभ को बढ़ावा देना है।

अब तक भारत में नहीं है एक भी वेटलैंड सिटी
भारत में सैंकड़ों वेटलैंड हैं। इनमें से 42 अंतर्राष्ट्रीय महत्व की रामसर साइट घोषित है। वहीं मध्यप्रदेश में भी सैकड़ों की संख्या में वेटलैंड हैं। इनमें भोपाल का बड़ा तालाब, इंदौर का यशवंत सागर समेत चार रामसर साइट घोषित है। दो और वेटलैंड को रामसर साइट घोषित करने प्रयास जारी हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 120 आर्द्रभूमियों की एक सूची केंद्र सरकार को भेजी है। इन सभी का राष्ट्रीय जलीय पारिस्थिकी संरक्षण योजना (एनपीसीए) के तहत संरक्षण और कायाकल्प कार्यक्रम में शामिल किया गया। हालांकि भारत में अब तक किसी भी शहर को वेटलैंड सिटी के रूप में मान्यता नहीं पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+