रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, पश्चिम रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway: अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को समायोजित करने के लिए चार विशेष शीतकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से भुज, भुज-वलसाड, और हिसार के बीच चलेंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
(1) ट्रेन संख्या 09037/09038 बांद्रा टर्मिनस- भुज सुपरफास्ट स्पेशल (06 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09037: बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 23:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 13:05 बजे भुज पहुंचेगी। यह ट्रेन 12, 14 और 17 नवंबर, 2024 को चलेगी।

- ट्रेन संख्या 09038: भुज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, शनिवार और सोमवार को 19:00 बजे भुज से रवाना होगी और अगले दिन 09:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 13, 16 और 18 नवंबर, 2024 को चलेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, हलवद, सामाख्याली और गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे।
(2) ट्रेन संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस- भुज - वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09029: 13 नवंबर, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 23:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:30 बजे भुज पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 09030 : 14 नवंबर, 2024 को भुज से 19:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06:45 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, हलवद, सामाख्याली और गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09029 में बोरीवली और वापी स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में भी एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे।
(3) ट्रेन संख्या 09471/09472 बांद्रा टर्मिनस- भुज सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09471: 18 नवंबर, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 12:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 03:30 बजे भुज पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 09472: 17 नवंबर, 2024 को भुज से 19:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, हलवद, सामाख्याली और गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे।
(4) ट्रेन संख्या 04726/04725 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
-ट्रेन संख्या 04726: 12 नवंबर, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:10 बजे हिसार पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04725: 11 नवंबर, 2024 को हिसार से 05:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिरावा, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे।
बुकिंग विवरण
इन सभी स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 10 नवंबर, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications