पश्चिमी मीडिया ने की भारत की तारीफ, भड़क उठा चीन

ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया है 'पश्चिमी मीडिया को लगता है कि भारत शांति को पसंद करने वाला देश है। भारत पर हजारों सालों में 300 से ज्यादा बार आक्रमण हुए, भारत ने ब्रिटेन से अहिंसक तरीके से आजादी पाई है'

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम के मुद्दे पद तनाव जारी है, भारत पीछे हटने को तैयार नहीं है और चीन भारत को झुकाने के लिए तरह-तरह के पैतरें अपना रहा है। इसी बीच चीनी मीडिया ने पश्चिमी मीडिया पर भारत का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

पश्चिमी मीडिया ने की भारत की तारीफ, भड़क उठा चीन

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि पश्चिमी मीडिया में भारत के पक्ष में रिपोर्टिंग की जा रही है क्योंकि यहां लोकतंत्र है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि पश्चिमी मीडिया में भारत के प्रति सहानुभूति दिखाई जा रही है, भारत को एक अच्छे देश के तौर पर दिखाया जा रहा है जिसे चीन ने तबाह किया है, जबकि सच्चाई इससे परे है। भारत अवैध रूप के चीनी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, चीन और भूटान के बीच के क्षेत्रिय विवाद में एकतरफा ढ़ंग से हस्तक्षेप कर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी कर रहा है। पढ़ें- रहस्‍यमयी मौतों से बाबा रामदेव का कनेक्‍शन, यह किताब मचाएगी बवाल

ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया है 'पश्चिमी मीडिया को लगता है कि भारत शांति को पसंद करने वाला देश है। भारत पर हजारों सालों में 300 से ज्यादा बार आक्रमण हुए, भारत ने ब्रिटेन से अहिंसक तरीके से आजादी पाई है। भारत कभी किसी पड़ोसी पर आक्रमण का पक्षधर नहीं रहा है'।

अखबार ने लिखा, 'डोकलाम चीन और भूटान की सीमा पर स्थित है और भारत को इससे कोई लेना देना नहीं है।भारतीय सेना ने चीन की सीमा में घुसपैठ की और विवाद को जन्म दिया। भारत भूटान की खातिर चीन से उलझ रहा है लेकिन नई दिल्ली को अपने हिमालयी पड़ोसी की फिक्र नहीं है।'

ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया कि भारत भूटान को मैनिपुलेट कर रहा है। उसने लिखा,'भारत भूटान को विवाद में खींचने की कोशिश कर रहा है। क्या नई दिल्ली ने अभी तक भूटान की इच्छा जानने की कोशिश की है?" अखबार ने लिखा, 'चीन सीमा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। भारत की समझदारी इसी में है कि वह जल्द से जल्द अपनी सेना वापस बुला ले।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+