केरल में वेस्ट नाइल फीवर का प्रकोप, जारी हुआ अलर्ट, जानिए अबतक कितने मामले आए सामने
केरल में वेस्ट नाइल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड़ जिले में वेस्ट नाइल बुखार के मामले सामने आए हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि प्रदेश में वायरल संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
सभी जिलों को सतर्क करने के लिए कहा गया है। साथ ही अपील की ग है कि अगर वेस्ट नाइल संक्रमण के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत इसका इलाज कराएं। बता दें कि केरल में इसके तकरीबन 10 मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीच वेस्ट नाइल बुखार को लेकर केरल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पिछले हफ्ते स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने मानसून से पहले सफाई की गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह गतिविधियों को तेज कर दें।
इसके साथ ही जिला प्रशासन और स्थानीय स्व-सरकारी निकायों को भी निर्देश दिया गया है कि वह अपनी गतिविधियों को सक्रिय रूप से सुचारू रखें। जिला वेक्टर नियंत्रण इकाई ने अलग-अलग जगहों से सैंपल को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है और उसे टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।
खबराने की जरूरत नहीं
लोगों में जागरूकता अभियान को भी तेजी से प्रसारित करने के लिए कहा गया है। बैठक में कहा गया है कि वेस्ट नाइल बुखार प्रदेश के कई जिलों में 2011 से पाया जा रहा है, लिहाजा इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगर बुखार के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत इसका इलाज कराएं।
खतरा
वेस्ट नाइल बुखार के लक्षण की बात करें तो यह मच्छर के काटने से इंसानों में फैलता है। सही समय पर इलाज नहीं कराने पर यह इंसेफिलाइटिस का रूप ले सकता है और दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी होने का खतरा पैदा हो सकता है।
लक्षण
गंभीर मामलों में मरीज की मौत तक हो सकती है। लिहाजा इस बुखार को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। वेस्ट नाइल बुखार में सिर दर्द, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना, याददाश्त का कमजोर होना जैसे लक्षण सामने आते हैं।
रोकधाम
इस बुखार से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, रिपेलेंट लगाएं, फ्लू का लक्षण नजर आए तो डॉक्टर को दिखाएं, आसपास सफाई रखें।












Click it and Unblock the Notifications