पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के केस में टीएमसी नेता का बेटा गिरफ्तार

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की हत्या के मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेता श्रीष्ठिधर महतो के बेटे संदीप महतो को गिरफ्तार किया गया है। संदीप को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। संदीप के साथ एक और तृणमूल कार्यकर्ता जगबन्धु को भी गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अब तक टीएमसी के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार हो चुके हैं।

West Bengal: TMC leader son arrested in BJP worker Trilochan Mahato murder case

सीआईडी के अधिकारियों ने बताया कि संदीप और जगबन्धु को गिरफ्तार कर शनिवार को पुरुलिया की जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को नौ दिन के लिए सीआईडी कस्टडी में भेज दिया है। भाजपा नेताओं के पुलिस पर मामले में सत्तापक्ष पर काम करने के आरोप लगाने के बाद इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी।

भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन 30 मई को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर गांव में मृत पाए गए थे। उनका शव एक पेड़ से लटकता मिला था। मृतक के पास से मिले एक पर्चे पर लिखा था कि भाजपा के साथ काम करने पर यही हश्र होगा। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया था और सत्ता की शह पर उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+