West Bengal: 10वीं के छात्रों से प्रश्न पत्र में 'जय श्री राम' नारे के नुकसान लिखने को कहा गया
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार पश्चिम बंगाल कट मनी और जय श्री राम के नारे की वजह से चर्चा में रहा। लेकिन जय श्री राम का नारे का विवाद पश्चिम बंगाल में स्कूल की परीक्षा के प्रश्न पत्र तक पहुंच गया है। कोलकाता से तकरीबन 55 किलोमीटर दूर हुगली स्थित एकना यूनियन हाई स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्रों से प्रश्न पत्र में सवाल पूछा गया है कि आखिर कैसे जय श्री राम के नारे की वजह से समाज में अवरोध आया है और कैसे कट मनी वापस करने के फैसले से लोगों को फायदा हुआ।

कट मनी और जय श्री राम पर सवाल
पांच अगस्त को छात्रों से प्रश्न पत्र में जय श्री राम नारे से समाज में होने वाले नुकसान पर न्यूज पेपर पर आधारित रिपोर्ट लिखने को कहा गया था। इस सवाल के विकल्प में दूसरे सवाल में छात्रों से कहा गया था कि वो सरकार के द्वारा कट मनी की वापस करके भ्रष्टाचार को खत्म करने का बड़ा कदम उठाया गया, इसपर लेख लिखिए। परीक्षा में पेपर में दिए गए सवाल के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने स्कूल प्रशासन और प्रदेश में टीएमसी सरकार को निशान पर लिया है।
भाजपा ने जताया विरोध
हुगली जिला की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुबीर नाग ने स्कूल पर आरोप लगाया है कि वह सरकार का मुखपत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग हमपर शिक्षा भगवाकरकण का आरोप लगाते हैं, लेकिन ये देखिए कि ये लोग क्या कर रहे हैं। शिक्ष सत्ता पार्टी के गुलाम बन गए हैं। मेरे पास इन लोगों की आलोचना के लिए शब्द नहीं हैं। हालांकि स्कूल के खिलाफ किसी भी तरह की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन इन सवालों को रद्द कर दिया गया है।
प्रश्न पत्र बनाने वाले शिक्षक ने मांगी माफी
स्कूल के हेडमास्टर रोहित पायने ने बतााया इसपर कुछ लोगों ने विवाद खड़ा किया है, लिहाजा हमने इन दोनों सवाल को रद्द करने का फैसला लिया है। अगर किसी ने इस सवाल का जवाब दिया है तो उसे इसके पूरे अंक दिए जाएंगे। वहीं जिस शिक्षक ने यह प्रश्न पत्र तैयार किया था उनका नाम सुभांशु घोष है, उन्होंने अपने सवाल पर माफी मांग ली है। बता दें कि हाला ही में ममता सरकार को शिकायत मिली थी कि लोगों से तमाम स्कीमों के तहत कट मनी मांगी जाती है, जिसपर ममता ने गुस्से में कहा था कि अगर आप 200 रुपए कट मनी मांग रहे हैं, तो मैं सभी को चेतावनी देना चाहती हूं कि वो ऐसा कतई ना करें। मैं जल्द ही इसकी जांच करवाउंगी।












Click it and Unblock the Notifications