पश्चिम बंगाल: CSF के एक बेस पर गोलीबारी, एक जवान शहीद दो घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सटे बगनान में केंद्रीय सुरक्षा बल (CSF) के एक बेस पर गोलीबारी हुई। इसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है जबकि अन्य दो के घायल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा दो अन्य जवानों के शहीद होने की खबर भी सामने आई है। गौरतलब है कि हावड़ा निर्वाचन क्षेत्र के लिए लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। 6 मई को यहां छठे चरण के लिए मतदान डाले जाएंगे।

west bengal:soldier Killed in Shootout at Central Forces Base

खबर है कि ये घटना ज्योतिर्मय गर्ल्स स्कूल में बने सीएसएफ कैंप में हुई है। यहां चुनाव के लिए भेजे गए पैरामिलीट्री के जवानों को ठहराया गया था। गोलीबारी में दर्जनभर से अधिक राउंड फायर किए गए। इसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि 2 बुरी तरह घायल हो गए। शहीद जवान असम राइफल्स के भोलानाथ दास थे। वहीं घायल दोनों जवानों के नाम रंतुमोनी और अनिल राजबंग्शी है। इस फाइरिंग में एक शख्स के गिरफ्तार होने की खबर भी है। इसके अलावा इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- चौथे चरण के मतदान के दौरान बंगाल में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर केस

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पश्चिम बंगाल में हर चरण में मतदान के दौरान हिंसक झटप की खबरें आ रही है। इससे पहले चौथे चरण के मतदान के दौरान यहां सिलिगुड़ी के माटीगारा इलाके में भी वोटिंग के दौरान जमकर हिंसा हुई। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके भाई को भी गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने उत्तम मंडल सिलिगुड़ी के न्यू कॉलोनी स्थित एक मतदान केंद्र का अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें- जानिए पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+