चौथे चरण के मतदान के दौरान बंगाल में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर केस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हर चरण में मतदान के दौरान हिंसक झटप की खबरें आ रही है। ताजा मामला चौथे चरण के मतदान के दौरान का है। यहां सिलिगुड़ी के माटीगारा इलाके में भी वोटिंग के दौरान जमकर हिंसा हुई। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके भाई को भी गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने उत्तम मंडल सिलिगुड़ी के न्यू कॉलोनी स्थित एक मतदान केंद्र का अध्यक्ष बनाया है।

चौथे चरण के मतदान के दौरान बंगाल में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर केस

सोमवार को वह अपने भाई गौतम मंडल के साथ थे। इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन दोनों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में उत्तम के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है।

केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर भी हुआ हमला

मतदान के दौरान बंगाल के आसनसोल में बीजेपी और टीएमसी के समर्थक आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। यहां बाबुल सुप्रियो भी मीडिया के सामने ही बहस करते नजर आए। बाबुल सुप्रियो की गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+