छात्रा को डांटने पर गुस्‍साए परिजनों और भीड़ ने स्‍कूल में घुसकर सरेआम उतार दिए शिक्षिका के कपड़े,देखें Video

भीड़ ने स्‍कूल में सरेआम टीचर के उतारे कपड़े, जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

कोलकाता, 25 जुलाई: शिक्षक को समाज में हमेशा से सर्वोत्‍तम दर्जा दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शिक्षक के साथ लोगों ने ऐसा व्‍यवहार किया जिसने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक शिक्षिका को अभिभावकों ने लोगों के साथ स्‍कूल में घुसकर जमकर मारा, यहां तक कि सरेआम उसके कपड़े तक उतार दिए।

शिक्षिका ने इस वजह से छात्रा की लगाई थी डांट

शिक्षिका ने इस वजह से छात्रा की लगाई थी डांट

ये वीडियो बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के हिली के त्रिमोहिनी प्रतापचंद्र हाई स्कूल का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस स्‍कूल की शिक्षिका ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा जो अपनी क्लास करने की बजाय स्कूल के बरामदे में घूम रही थी जिस पर डांट लगाई थी

छात्रा ने टीचर पर लगाया ये आारोप

छात्रा ने टीचर पर लगाया ये आारोप

मुस्लिम समाज से ताल्‍लुक रखने वाली छात्रा का आरोप है कि शिक्षिका ने उसकी पीठ पर तमाचा मारा और इस दौरान उसका हिजाब उसके सिर से नीचे फिसल गया था।

अभिभावक और लोगों ने शिक्षिका पर कर दिया हमला

अभिभावक और लोगों ने शिक्षिका पर कर दिया हमला

इस छात्रा की शिकायत पर उसके अभिभावक लोगों की भीड़ लेकर स्‍कूल पहुंच गए और पहले स्‍कूल के सामने नारे बाजी की। इसके बाद पूरी भीड़ स्‍कूल के अंदर घुस गई और हेडमास्‍टर से शिकायत की और अचानक से टीचर्स के स्‍टॉफ रूम में घुस गए और कथित तौर पर शिक्षक का शारीरिक शोषण किया।

सबके सामने शिक्षिका के कपड़े तक उतार दिए

सबके सामने शिक्षिका के कपड़े तक उतार दिए

छात्रा के अभिभावक और लोगों ने महिला शिक्षिका को मारना शुरू कर दिया और हद तो तब पार कर दी कि लोगों ने सबके सामने शिक्षिका के कपड़े तक उतार दिए। उसकी इतनी पिटाई की शरीर में जगह-जगह नीला पड़ गया और कई जगह चोटे आईं।

स्‍कूल के टीचर और स्‍टाफ बने रहे 'तमाशबीन'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़ी संख्‍या में लोग महिला शिक्षिका पर हमला बोल दियाऔर उसको मारते पीटते हुए उसका शारीरिक शोषण किया वहीं स्‍कूल स्‍टॉफ और बाकी स्‍कूल टीचर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। कोई भी शिक्षिको को बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ा।

 अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है

अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है

ये घटना गुरुवार की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक शिक्षिका की पिटाई और सरेआम उनके कपड़े उतारने वाले अभिभावकों और लोगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+