'डंडे से पीटूंगा, कर्मचारी हो, सिर झुका कर रखो', ममता के मंत्री ने अखिल गिरि ने महिला अधिकारी को धमकाया

West Bengal minister Akhil Giri: पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरि का शनिवार (03 अगस्त) को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक महिला वन विभाग अधिकारी को धमकाते और गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना पूर्वी मेदिनीपुर जिले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद हुई है।

गिरि ने जिस महिला अधिकारी को निशाना बनाया है, उनका नाम मनीषा शॉ है। मनीषा शॉ पूर्वी मिदनापुर जिले के ताजपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए काम कर रही टीम का नेतृत्व कर रही थीं। इस ऑपरेशन के दौरान गिरि मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम से बहस करने लगे।

West Bengal minister Akhil Giri

अखिल गिरि की महिला अधिकारी को धमकी- देखते जाइए कि एक हफ्ते में आपके साथ क्या होता है?

वायरल वीडियो में अखिल गिरि को महिला वन अधिकारी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''आप एक सरकारी कर्मचारी हैं। बोलते समय अपना सिर झुकाकर रखो। देखते जाइए कि एक हफ्ते में आपके साथ क्या होता है? ये गुंडे... सुनिश्चित करेंगे कि आप रात को घर न जा पाएं। अपना व्यवहार सुधारों वरना मैं आपको डंडे से पीटूंगा।''

जब मनीषा से इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि वन मंत्री बीरबाहा हंसदा ने महिला अधिकारी से संपर्क किया और घटना के बारे में जानकारी ली।

वन विभाग के सूत्रों ने संकेत दिया कि इस मामले के संबंध में पूर्व मेदिनीपुर जिले के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) द्वारा उच्च अधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

वन विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान पर क्या कहा?

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजपुर बीच के पास वन भूमि पर कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थीं। शुक्रवार (2 अगस्त) की रात को इन दुकानों को हटा दिया गया क्योंकि वे उच्च ज्वार के दौरान जोखिम पैदा कर सकती थीं।

अखिल गिरि ने स्थानीय व्यापारियों के साथ शनिवार को कार्रवाई के बारे में जानने के बाद वन अधिकारियों से भिड़े थे। गिरि ने पीटीआई-भाषा से कहा, "वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार रात कई दुकानें हटा दीं। वन भूमि पर कई निर्माण कार्य हुए हैं, लेकिन विभाग उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सका। वन विभाग इन गरीब लोगों को परेशान कर रहा है।"

भाजपा ने अखिल गिरि के गिरफ्तारी की मांग की

भाजपा ने वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए गिरि की गिरफ्तारी की मांग की, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम गिरि के शब्दों और व्यवहार का विरोध करते हैं। अगर उन्हें वन विभाग के बारे में कुछ कहना था, तो वे बीरबाहा हंसदा को बता सकते थे। इसके बजाय, महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी पार्टी इसका समर्थन नहीं करती है।''

भाजपा ने एक महिला अधिकारी के प्रति गिरि के रवैये की आलोचना की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा ने एक्स पर लिखा, "क्या ममता बनर्जी इस मंत्री को बाहर निकालकर सलाखों के पीछे डालने की हिम्मत करेंगी? क्या उनके खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप दर्ज किए जाएंगे? देखते हैं कि इस गुंडे को अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की धमकी देने के लिए जेल में डाला जाता है या नहीं।"

पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं अखिल गिरि

अखिल गिरि इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में उनकी टिप्पणी की कड़ी आलोचना हुई थी। विपक्ष के भारी हंगामे के बाद ममता बनर्जी को उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+