ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से नामांकन किया, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगी टक्कर

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से नामांकन किया, शुभेंदु अधिकारी से होगा मुकाबला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (10 मार्च) नंदीग्राम सीट से नामांकन कर दिया है। टीएमसी कैंडिडेट के तौर पर ममता बनर्जी ने पर्चा दाखिल किया है। मंगलवार को ममता बनर्जी नंदीग्राम पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने कई सभाएं कीं। कई मंदिरों में दर्शन किया और लोगों से मिलने के बाद आज अपना नामांकन किया है। नंदीग्राम पर बीजेपी से पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी कैंडिडेट हैं। इस सीट पर सुवेंदु और ममता बनर्जी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने Nandigram से भरा नामांकन, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    ्मम्

    ममता बनर्जी बुधवार को शिव मंदिर में पहुंची और पूजा अर्चना की। पूजा के बाद पैदल मार्च करते हुए ममता बनर्जी हल्दिया पहुंची और पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम मेरे लिए नया नहीं है। नंदीग्राम वह जगह हैं, जहां से आंदोलन शुरू हुआ।

    क्यों खास हो गई है नंदीग्राम सीट

    भाजपा ने नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। 2016 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी चुनाव जीते थे लेकिन तब वो टीएमसी मे थे। जिसके बाद वो ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री भी बने। कुछ समय पहले उन्होंने विधानसभा की सदस्यता और टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है। भाजपा में जाने के बाद उन्होंने कहा था कि अगर ममता उनके सामने लड़ीं तो वो उनको 50,000 वोटों से हराएंगे, ऐसे में ममता बनर्जी ने भी अपनी पुरानी सीट भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से लड़ रही हैं। जाहिर है इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

    खास बात ये है कि सुवेंदु अधिकारी को एक समय ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था। लंबे समय तक वो टीएमसी के अहम नेताओं में गिने जाते रहे हैं। नंदीग्राम किसान आंदोलन के समय ममता के साथ सुवेंदु ही टीएमसी का अहम चेहरा थे। नंदीग्राम में उनकी और उनके परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में इस चुनाव में सबकी निगाहें नंदीग्राम पर रहने वाली हैं।

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हॉट सीट बनी नंदीग्राम, बीजेपी ने ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को उतारा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+