टीएमसी का घोषणापत्र आज नहीं होगा जारी, जल्द नई तारीख का होगा ऐलान

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोट लगने की घटना के बाद से पार्टी के कई कार्यक्रम स्थगित होते आ रहे हैं। इस बीच टीएमसी का घोषणापत्र रविवार को जारी होना था, लेकिन अब खबर है घोषणापत्र आज जारी नहीं होगा। हालांकि अभी इसकी अगली तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि बहुत जल्द घोषणापत्र को जारी करने की नई तारीख घोषित की जाएगी।

Mamata banerjee

ममता बनर्जी के घायल होने से टला था घोषणापत्र का कार्यक्रम

आपको बता दें कि सबसे पहले टीएमसी का घोषणापत्र 11 मार्च को जारी होना था, लेकिन ममता बनर्जी को चोटिल हो जाने की वजह से इसे टाल दिया गया था। फिर घोषणापत्र की नई तारीख 14 मार्च रखी गई। 14 मार्च यानि कि रविवार को ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर एक रोड शो भी करने वाली हैं, लेकिन घोषणापत्र जारी आज नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि ममता बनर्जी नंदीग्राम में एक रैली के दौरान घायल हो गई थीं। ममता के पैर में चोट आई थी और प्लास्टर भी चढ़ा हुआ नजर आया था। अब ममता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद ममता एकबार फिर से चुनावी मैदान में दिखेंगी। ममता कोलकाता में व्हीलचेयर पर रोड शो करेंगी और फिर हाजरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+