West Bengal: नंदीग्राम में चढ़ा सियासी पारा, ममता बनर्जी के 'बाहरी' वाले बयान पर अब सुवेंदु अधिकारी का पलटवार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट इस वक्त की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, क्योंकि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। टीएमसी ने शुक्रवार को 291 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी, जिसमें ममता बनर्जी ने बतौर उम्मीदवार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। आपको बता दें कि इस सीट पर ममता के खिलाफ टीएमसी से बीजेपी में आए सुवेंदु अधिकारी के चुनाव लड़ने की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। हालांकि अभी कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में इस सीट पर होने वाले कांटे के मुकाबले पर हर किसी की नजरें होंगी।

Suvendu Adhikari

Recommended Video

    Bengal Election 2021: TMC ने जारी की Candidates List, नंदीग्राम से Mamata Banerjee | वनइंडिया हिंदी

    मिदनापुर में सुवेंदु ने की रैली

    सुवेंदु ने नंदीग्राम के आसपास इलाकों में ताबड़तोड़ प्रचार करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने मिदनापुर में एक रैली की। इस रैली के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। सुवेंदु ने इस दौरान ममता को 'बाहरी' बताया और कहा कि नंदीग्राम में आपका स्वागत है, लेकिन आप यहां से हार कर ही जाएंगी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी एक समय ममता बनर्जी के काफी करीबी नेता रहे हैं, लेकिन अब वो बीजेपी में हैं।

    2 मई को आप नंदीग्राम हारेंगी- सुवेंदु अधिकारी

    मिदनापुर की रैली में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी, हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन नंदीग्राम के लोग अपने बेटे को चाहते हैं, ना कि बाहरी लोगों को। सुवेंदु ने कहा कि 2 मई को आप चुनाव हारेंगी और आपको नंदीग्राम छोड़ना पड़ेगा

    आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी का ये बयान टीएमसी पर एक तरह से पलटवार है, क्योंकि ममता बनर्जी कई बार बीजेपी को बंगाल में 'बाहरी' करार दे चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+