बंगाल चुनाव: अमित शाह की रैली में पीले राजवंशी झंडे के साथ जुड़ा भगवा

Amit Shah rally cooch Behar: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले है। बंगाल के रण से अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी हुंकार भर दी है। आज कूच बिहार में बीजेपी की रैली के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा की रैलियां में आमतौर पर भगवा रंग की लहर होती हैं, लेकिन यहां का नजारा अलग था। जब गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करने के लिए मेला मैदान पर उतरे, तो मैदान का रंग पीला था। कोच किंगडम का अपना रंग पीला है।

amit shah

रैली को संबोधित करते हिए ममता बनर्जी के विकास मॉडल को 'विनाशकारी' करार देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के 'विकास मॉडल' और ममता बनर्जी के 'विनाश मॉडल' के बीच लड़ाई है। वहीं उत्तर बंगाल में राजवंशी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार को अर्धसैनिक बलों में एक नई 'नारायणी सेना बटालियन' की घोषणा की। साथ ही कहा कि ट्रेनिंग सेंटर का नाम 'वीर चीला रॉय' के नाम पर रखा जाएगा।

अनंत राय महाराज से भी मुलाकात

इससे पहले अमित शाह को स्थानीय देवता मदन मोहन मंदिर में पूजा के साथ कूच बिहार यात्रा शुरू करनी थी। इस दौरान वहां इकट्ठे लोगों मंदिर में जय श्री राम के नारे लगाए। रैली से पहले अमित शाह ने ग्रेटर कूच बेयर्स पीपुल्स एसोसिएशन के अनंत राय महाराज से भी मुलाकात की। राय की असम और पश्चिम बंगाल में लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हैं और दावा किया गया हे कि दोनों राज्यों में उनके 33 लाख से अधिक समर्थक हैं।

राजवंशी वोट काफी अहम

पश्चिम बंगाल में कोच राजवंशी समुदाय 294 में से कम से कम 15 सीटों पर प्रभाव रखता हैं। 30 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ, राजबंशी उत्तर बंगाल में किसी भी राजनीतिक दल के लिए ताल ठोकने के लिए एक निर्णायक कारक हैं। यह वो ही राजवंशी था, जिसने भाजपा को पिछले लोकसभा चुनावों में इस क्षेत्र में भारी बढ़त हासिल करने में मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+