पश्चिम बंगाल: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में कांग्रेस ने निकाली रैली, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से बॉलीवुड में उथल-पुथल मची हुई है। ड्रग्स मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत 6 लोगों के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद अब देश के अलग-अलग हिस्सों में एक्ट्रेस के लिए न्याय की मांग होने लगी है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आया है जहां कुछ लोगों ने हाथ में बैनर लेकर रिया चक्रवर्ती के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग पश्चिम बंगाल कांग्रेस के सदस्य हैं।

West Bengal Congress rallies in support of Rhea Chakraborty, social distancing

गौरतलब है कि सुशांत सिंह मामले में देश की तीन केंद्रीय जांच एजेंसियां साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं। एक्टर की मौत मामले में सीबीआई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी और ड्रग्स एंगल से एनसीबी इस केस में छानबीन कर रही है। सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उन पर आरोप है कि वह ड्रग्स का सेवन और सुशांत के लिए उसे खरीदने का काम करती थीं। इस मामले में उन्हें आगे की पूछताछ के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty के समर्थन में कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होने के बाद से ही सोशल मीडिया हो या सड़क हर जगह लोगों के विचार बंटे हुए हैं। बॉलीवुड से भी कई ऐसी हस्तियां सामने आई हैं जिन्होंने रिया का समर्थन किया है। इस बीच अब पश्चिम बंगाल में भी रिया को न्याय दिलाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को कोलकाता में कांग्रेस के सदस्यों ने रिया के समर्थन में एक रैली निकाली, इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि इस दौरान समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं। बता दें कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि रिया चक्रवर्ती को विभिन्न आरोपों के जरिए सताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+