कोरोना संकट में भी एकला चलो की राह पर चल रहीं पश्चिम बंगाल की ममता दीदी

कोलकाता। पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस से एकजुट होकर जंग लड़ रहा हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एकला चलो की राह अपनाए हुए हैं। मालूम हो कि ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की टीम आईएमसीटी (इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम) को बंगाल में घुसने से रोक दिया। वहीं बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने ट्ववीटर हैंडल पर एक पत्र साक्षा करते हुए ममता सरकार पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने ममता सरकार के अड़ियल रवैये पर बोलते हुए कहा कि आज तक ममता बनर्जी ने उनको किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया।

cmmamta
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भी पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पत्र लिखकर कहा कि मंत्रालय के ध्यान में लाया गया है कि कोलकाता और जलपाईगुड़ी में इंटर-मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीमों के लिए राज्य और स्थानीय प्रशासन की ओर से जरूरी सहयोग नहीं किया गया।
cm
इन टीमों को क्षेत्रों का दौरा करने, स्वास्थ्यकर्मियों से मिलने और जमीनी स्तर को जानने से रोका गया। पं बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को खत लिखकर नाराजगी जाहिर की है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने केंद्र के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की टीम कैसे कोलकाता में लैंड कर सकती है जबकि हमें सिर्फ 15 मिनट पहले ही इस संबंध में सूचना दी गई हो।

Recommended Video

    Home Ministry का आरोप, West Bengal पहुंची Central Team को नहीं करने दिया जा रहा काम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+