सौरव गांगुली की तबीयत को लेकर CM ममता बनर्जी भी हुईं परेशान, कही ये बात

Sourav Ganguly health Update: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरूआती जांच में ये कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है। वहीं गांगुली के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैली। बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee ) और उनके फैन्स ने 'दादा' के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Recommended Video

    Sourav Ganguly Heart Attack: Angioplasty के बाद अब कैसी है हालत, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    mamta

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि सौरभ गांगुली कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर को सुनकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मेरी संवेदनाएं गांगुली और उनके परिवार के साथ हैं। वहीं BCCI के सेकेट्री जय शाह ने भी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं दादा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिजनों से बात की। इलाज के बाद से उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

    वर्कआउट के दौरान सीने में हुआ दर्द
    दरअसल सौरव गांगुली सुबह उठकर जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ये जिम कोलकाता स्थित उनके घर में ही था। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद उनके परिजन तुरंत उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में लेकर गए, जहां पता चला कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। सूत्रों के मुताबिक उनको अभी एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। डॉक्टरों ने भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर बनाए हुए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+