जर्मनी में सड़क किनारे अकॉर्डियन बजाती हुई नजर आईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, देखें VIDEO

नई दिल्ली। अपने विदेशी दौरे पर जर्मनी पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सड़क पर अकॉर्डियन बजाते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ममता बनर्जी बड़े आराम से अकॉर्डियन को बजा रही है। जबकि कुछ लोग उनका वीडियो भी बना रहे हैं। ममता बनर्जी ने अकॉर्डियन से 'अमरा कोर्बो जॉय' और 'हम होंगे कामयाब' का धुन बजाकर सबको आश्चर्य में डाल दिया। ममता बनर्जी के इस वीडियो को रुपंजना विवेकानंद ने शेयर किया है।

West Bengal CM Mamata Banerjee plays accordion in Germany, watch Video

विवेकानंद ने अपने फेसबुक पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि जब लोगों ने साड़ी में एक भारतीय महिला को अकॉर्डियन बजाते हुए देखा तो सुनने के लिए रूक गए। बता दें कि ममता बनर्जी रविवार को जर्मनी और इटली के लिए 12 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई। उनके इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के लिए अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करना है। मीडिया रिपोर्ट के मु्ताबिक ममतब बनर्जी के साथ-साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा, वित्त सचिव एचके द्विवेदी और मुख्य सचिव मलयडे भी साथ में गए हैं।

यूरोप के उद्योगपतियों और व्यपारियों से करेंगी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक अपने 12 दिवसीय दौरे के दौरान ममता बनर्जी यूरोप के उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात कर निवेश के संबंध में उनसे चर्चा करेंगी। क्योंकि जाने से पहले ममता बनर्जी ने कहा है कि दो यूरोपिय देशों के उद्योगपतियों, व्यवसायियों और सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है। ये वहीं उद्योगपति और बिजनेसमैन हैं जो इस साल बंगाल सबिट के दौरान राज्य का भ्रमण भी किया था।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स की चपेट में जम्मू-कश्मीर के 40 प्रतिशत युवा, ले रहे सांप के जहर सहित खतरनाक ड्रग्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+