पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की बैठक, खटास खत्म कर एकजुट होगी AAP और TMC?

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली और पंजाब के बाद अन्य राज्यों में अपनी पैठ बनाने का भरसक प्रयास कर रही है। दिल्ली के सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवा (Arvind Kejriwal)ल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों नेताओं अपनी बैठक के विषय का खुलासा तो नहीं किया लेकिन आधे घटें तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन इस बैठक ने टीएमसी और आप के बीच राजनीतिक संबंधों में मजबूती की दिशा में बढ़ता कदम माना रहा है।

Mamata Banerjee and Arvind Kejriwal

शुक्रवार को सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की उनकी समकक्ष ममता बनर्जी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक की। यह बैठक तृणमूल सांसद और सुश्री बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। हाल ही में गोवा में उनकी पार्टियों के विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक है। वहीं टीएमसी की ओर से गोवा में चुनाव लड़ने निर्णय लेने के बाद आप और तृणमूल कांग्रेस के बीच खटास देखी गई थी। गोवा में टीएमसी की एंट्री में आप के लिए एक बाधा के रूप में देखा गया था।

शुक्रवार को सीएम केजरीवाल और मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के बीच आधे घंटे तक चली बैठक के एजेंडे को दोनों पार्टियों की ओर से डिस्क्लोज नहीं किया गया। लेकिन यह माना जा रहा है कि दोनों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ग्राउंड बनाने में जुट गए हैं। आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा और राष्ट्रपति चुनाव के लिए एकजुटता दिख सकती है।

न्यज एजेंसी पीटीआई ने एक तृणमूल नेता के हवाले ने यह कहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को पंजाब में आप की सरकार बनाने पर बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+